आज ही के दिन अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटना में हुआ था कल्पना चावला का निधन, जानें 1 फ़रवरी का इतिहास क्यों है खास?

By भाषा | Published: February 1, 2019 07:46 AM2019-02-01T07:46:18+5:302019-02-01T09:19:13+5:30

भारत पर भी इस घटना का गहरा असर पड़ा क्योंकि भारत की महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला भी इस हादसे में मारी गईं।

1 february Day history, what happened today: Kalpana Chawla dies in Space Shuttle Columbia crash | आज ही के दिन अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटना में हुआ था कल्पना चावला का निधन, जानें 1 फ़रवरी का इतिहास क्यों है खास?

आज ही के दिन अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटना में हुआ था कल्पना चावला का निधन, जानें 1 फ़रवरी का इतिहास क्यों है खास?

 एक फरवरी का दिन नासा और सारी दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दिल में एक टीस बनकर बसा है। 2003 में एक फरवरी को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अपना अंतरिक्ष मिशन समाप्त करने के बाद धरती के वातावरण में वापस लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

भारत पर भी इस घटना का गहरा असर पड़ा क्योंकि भारत की महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला भी इस हादसे में मारी गईं। कोलंबिया में मिशन स्पेशलिस्ट के तौर पर गईं कल्पना भारत में हरियाणा के करनाल में 1 जुलाई 1961 को पैदा हुईं और वह पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली पहली महिला थीं। 

देश दुनिया के इतिहास में एक फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1881 : दिल्ली में सेंट स्टीफन कालेज की स्थापना। यह दिल्ली का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कालेज है।

1884 : आक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित हुआ। अंतिम खंड 1928 में छपा।

1977 : भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नई दिल्ली में स्थापना। इसमें रेलवे के विकास की यात्रा के सभी पड़ावों को बड़े जतन से सहेजा गया है।

1979 : 14 वर्षों के निर्वासन के बाद ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी स्वदेश वापस लौटे। सड़कों के दोनो किनारों पर खड़े लाखों अनुयाइयों ने उनका स्वागत किया।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 : अंतरिक्ष से वापिस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल।

1984 : ब्रिटेन में आधे पैसे :हाफ पैनी: का सिक्का बंद किया गया। दरअसल इस सिक्के के निर्माण पर जितना खर्च आता था वह इसके मूल्य से कहीं अधिक था।

2006 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी।

2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

2013 : नेटफ्लिक्स ने ‘हाउस आफ लॉर्डस’ धारावाहिक की सभी 13 कड़ियां रिलीज कीं। यह नेटफ्लिक्स के लिए बना पहला धारावाहिक था। टेलीविजन के किसी धारावाहिक की सभी कड़ियों को एक साथ देखना अपने आप में एक नया अनुभव था, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ।

English summary :
Today in India and World History: On February 1, 2003, America's Space Shuttle Columbia, after completing its space mission, crashed during re-entry into the Earth's atmosphere, shortly before it was scheduled to conclude its 28th mission, STS-107 and killed all seven astronauts riding in it including Kalpana Chawla, an American astronaut and the first female of Indian origin to go to space. Know the major events and what happened today on 1st February in history.


Web Title: 1 february Day history, what happened today: Kalpana Chawla dies in Space Shuttle Columbia crash

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे