लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के नजदीक लापता हुए 19 मजदूर, कुमे नदी के पास से 1 की मिली लाश

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2022 08:23 IST

पुलिस के मुताबिक, 18 मजदूर अभी भी लापता हैं। लापता मजदूरों को खोजने और कुमेय नदी में सभी मजदूरों के डूबने की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए परियोजना स्थल पर एक बचाव दल भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना स्थल भारत-चीन सीमा के पास दामिन के अंदर हैलापता मजदूरों को खोजने और कुमेय नदी में सभी मजदूरों के डूबने कीलापता मजदूरों में से ज्यादातर असम के थे

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारत-चीन सीमा के पास एक मजदूर की मौत हो गई और 18 अन्य लापता हैं।  मजदूर दामिन में सड़क के काम में लगे थे और वे सभी 5 जुलाई से लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 19 मजदूर पिछले हफ्ते परियोजना स्थल से लापता हो गए थे। वहीं उपायुक्त बेंगिया निघी ने पुष्टि की कि एक मजदूर का शव पास की नदी में पाया गया था।

गौरतलब है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पूर्वोत्तर राज्यों में ढांचागत परियोजनाओं के एक विशाल नेटवर्क का निर्माण कर रहा है। और इन मजदूरों को भारत-चीन सीमा के पास एक दूरदराज के इलाके दामिन सर्कल में सड़क कार्यों को पूरा करने के लिए लाया गया था। उपायुक्त बेंगिया निघी के अनुसार, एक शव मिला था। लेकिन स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि दामिन में सभी मजदूर कुमे नदी में डूब गए हैं।

परियोजना स्थल भारत-चीन सीमा के पास दामिन के अंदर है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजदूरों ने कथित तौर पर ठेकेदार बेंगिया बडो से ईद के त्योहार के दौरान छुट्टी देने की गुहार लगाई थी। लेकिन ठेकेदार ने उन्हें छुट्टी नहीं दी। इसके बाद सभी मजदूर वहां से पैदल ही निकल गए लेकिन कुरुंग कुमे जिले के घने जंगलों में लापता हो गए।

पुलिस के मुताबिक, 18 मजदूर अभी भी लापता हैं। लापता मजदूरों को खोजने और कुमेय नदी में सभी मजदूरों के डूबने की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए परियोजना स्थल पर एक बचाव दल भेजा जाएगा।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशचीनअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह