लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया विमान दुर्घटनाः शादी घर में मातम?, 2027 में मर्चेंट नेवी अधिकारी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं रोशनी, एक पल में सबकुछ तबाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 13:40 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे के राजाजी पथ पर रहने वाले सोंघारे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोशनी अपनी ड्यूटी के लिए तीन दिन पहले घर से निकली थीं, लेकिन विमान दुर्घटना के चलते सब खत्म हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देछब्बीस वर्षीय रोशनी उस विमान में सवार चालक दल के सदस्यों में से एक थीं।विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई। पिता राजेंद्र, मां शोभा और छोटे भाई विग्नेश को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया।

ठाणेः ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ रोशनी सोंघारे के जीवन में आगामी दिनों में एक नया अध्याय जुड़ने वाला था, क्योंकि वह अगले साल मर्चेंट नेवी में एक अधिकारी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इसकी तैयारियां शुरू कर दी थीं। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को अहमदाबाद से लंदन जा रहे वाले एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई। छब्बीस वर्षीय रोशनी उस विमान में सवार चालक दल के सदस्यों में से एक थीं।

 

इस घटना ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे के राजाजी पथ पर रहने वाले सोंघारे परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोशनी अपनी ड्यूटी के लिए तीन दिन पहले घर से निकली थीं, लेकिन विमान दुर्घटना के चलते सब खत्म हो गया और उनके परिवार के सदस्यों - 50 वर्षीय पिता राजेंद्र, मां शोभा और छोटे भाई विग्नेश को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया।

एक करीबी रिश्तेदार ने कंपकंपाती आवाज में पत्रकारों को बताया, "वह इस घर की धड़कन थी। हम नवंबर में उसकी सगाई और मार्च में शादी करने वाले थे।" उन्होंने कहा, "उसके साथ बहुत बुरा हुआ।" मूल रूप से रत्नागिरि जिले के मंदनगढ़ में रहने वाला सोंघारे परिवार काम के सिलसिले में मुंबई आया था और दो साल पहले डोंबिवली में रहने लगा था।

रोशनी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह एक होनहार और दृढ़ निश्चयी लड़की थी, उसके पिता ने अपने दोनों बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक परिश्रम किया, और रोशनी ने ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ का कोर्स किया। उन्होंने बताया कि रोशनी ने स्पाइसजेट से अपना करियर शुरू किया और बाद में एअर इंडिया में काम करने लगीं।

शोकाकुल परिवार से मिलने डोंबिवली पहुंचे रोशनी के चाचा प्रवीण सुखदेरे ने कहा, "हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे। सब कुछ ठीक था।" विमान दुर्घटना की खबर फैलने के बाद परिवार के सदस्यों ने तुरंत रोशनी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वे घबरा गए।

पिता और भाई रोशनी के जिंदा बचे होने की उम्मीद लिए तुरंत अहमदाबाद पहुंचे। गुहागर तालुका के रहने वाले रोशनी के मंगेतर मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और फिलहाल ठाणे में रहते हैं। दोनों की मुलाकात एक पारिवारिक परिचित के माध्यम से हुई थी। रोशनी के एक पड़ोसी ने कहा, "उसे वह सब कुछ मिला, जिसके लिए उसने इतनी मेहनत की थी।" ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ होने के अलावा, रोशनी एक सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ भी थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 54,000 से अधिक ‘फॉलोअर’ हैं। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनामहाराष्ट्रगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारत अधिक खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट