लाइव न्यूज़ :

Will Smith Banned: कॉमेडियन क्रिस राक को थप्पड़ मारने पर विल स्मिथ हुए बैन, अकादमी अवॉड्स ने दी सजा, 10 साल तक नहीं शामिल होंगे ऑस्कर के समारोहों में

By आजाद खान | Updated: April 9, 2022 08:37 IST

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि विल स्मिथ 10 साल तक ऑस्कर के समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर के दौरान कॉमेडियन क्रिस राक को थप्पड़ मारने पर विल स्मिथ पर कार्रवाई हुई है। उन्हें 10 साल के लिए ऑस्कर में आने से मना किया गया है। यह घोषणा एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने की है।

नई दिल्ली/जेएनएन: 94वें ऑस्कर पुरस्कारों के दौरान कॉमेडियन क्रिस राक पर भड़कने और उनको थप्पड़ मारने के आरोप में विल स्मिथ पर 10 साल को रोक लग गया है। इसके मायने यह हुए की अब से 10 साल तक विल स्मिथ ऑस्कर के समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। आपको बता दें कि इसी समारोह में विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था। 

आपको बता दें कि ऑस्‍कर अवॉर्ड शो के दौरान विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस राक को जोरदार थप्पड़ मारा था जिसको वहां मौजूद लोगों ने देखा और यह लाइव रिकॉर्ड भी हुआ था। शो में क्रिस राक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी जिस पर गुस्सा हो गए विल स्मिथ और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। 

क्या कहा अकादमी ने

अकादमी के तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है, '94वां ऑस्कर हमारे समुदाय के उन कई लोगों का उत्सव मनाने के लिए था, जिन्होंने पिछले साल अविश्वसनीय काम किया था, हालांकि, ये किसी और वजह के चलते चर्चा में रहा। मिस्टर स्मिथ का व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकर नहीं है। इसके लिए, हमें खेद है। यह हमारे लिए दुनिया भर में हमारे मेहमानों, दर्शकों और हमारे अकादमी परिवार के लिए एक उदाहरण स्थापित करने का अवसर था, और हम कम पड़ गए।'

विल स्मिथ को क्रिस राक का मजाक रास नहीं आया था

शो के दौरान क्रिस राक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने उनकी मजाक उड़ाते हुए कॉमेडियन ने उनकी तुलना जीआई जेन 2 की थी। इस बात से विल स्मिथ भड़क गए और राक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इस घटना के बाद विल ने क्रिस राक से माफी भी मांग ली थी। आपको बता दें कि विल स्मिथ ने हाल में ही कादमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्ट्स एंड साइंसेज की मेंबरशिप से इस्‍तीफा दे दिया था।  

टॅग्स :Hollywoodहॉलीवुड सेलिब्रिटीऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन