किम कर्दाशियां की बहन काइली जेनर बनी मां, दिया बेबी गर्ल को जन्म

By IANS | Published: February 5, 2018 04:56 PM2018-02-05T16:56:30+5:302018-02-05T17:09:56+5:30

हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है।

Reality star kim kardashian sister Kylie Jenner gives birth to a baby girl | किम कर्दाशियां की बहन काइली जेनर बनी मां, दिया बेबी गर्ल को जन्म

किम कर्दाशियां की बहन काइली जेनर बनी मां, दिया बेबी गर्ल को जन्म

हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है। 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, रियलिटी स्टार काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने व उनके प्रेमी ट्रेविस स्कॉट ने कई महीनों के कयासों के बाद एक बेटी का स्वागत किया है। हालांकि, काइली ने फिलहाल अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "मेरी सुंदर व स्वस्थ्य बच्ची ने एक फरवरी को जन्म लिया। मैं इस वरदान को साझा करने का और इंतजार नहीं कर सकती।" 

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर 'टू आवर डॉटर' शीर्षक से करीब साढ़े 11 मिनट का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो क्लिप के अंत में काइली ने अपनी नन्हीं परी की एक झलक भी साझा की।

Web Title: Reality star kim kardashian sister Kylie Jenner gives birth to a baby girl

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे