'लास्ट टैंगो इन पेरिस' के निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 साल की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 27, 2018 10:11 AM2018-11-27T10:11:14+5:302018-11-27T10:14:39+5:30

बर्नार्डो बर्टोलुची ने मारिया स्नाइडर, लिव टाइलर और इवा ग्रीन जैसी हिरोइनों को एक्टिंग ब्रेक दिया था।

Last Tango in Paris director Bernardo Bertolucchi died at 77 | 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' के निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 साल की उम्र में निधन

'लास्ट टैंगो इन पेरिस' के निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 साल की उम्र में निधन

मशहूर इतालवी फिल्म निर्देशक बर्नार्डो बर्टोलुची का 77 साल की उम्र में रोम में कैंसर से सोमवार (26 नवंबर) को निधन हो गया। बर्टोलुची लास्ट टैंगो इन पेरिस, 1900, द लास्ट एंपरर, द ड्रीमर, द कन्फॉर्मिस्ट जैसी फिल्मों के लिए दुनिया में विख्यात थे।

बर्टोलुची के प्रेस कार्यालय ने मीडियो को भेजे ईमेल में उनकी मौत की पुष्टि की। बर्टोलुची की फिल्म द लास्ट एंपरर को नौ ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। 

साल 2011 में बर्टोलुची को कान फिल्म फेस्टिवल में मानद पाम डी ओर दिया गया था।

बर्टोलुची का जन्म 1941 में दक्षिणी इटली के पारमा शहर में हुआ था। बर्टोलुची राजनीतिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। 

बर्टोलुची युवावस्था में ही इटली की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गये थे। बर्टोलुची साहित्य की पढ़ाई करने के बाद मशहूर निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी के सहायक निर्देशक के तौर पर काम करने लगे थे। 

बर्टोलुची ने वंस अपॉन अ टाइम इन दी वेस्ट में सर्जेई लियोन की सहायक लेखक के तौर पर काम किया था।

बर्टोलुची हाल ही में #MeToo मूवमेंट के दौरान विवादों से घिर गये थे। 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' की हिरोइन मारिया स्नाइडर ने आरोप लगाया था कि फिल्म में मर्लन ब्रांडो के साथ किया गये एक सेक्स सीन के दौरान उन्हें ऐसा लगा था कि जैसे उनके साथ 'एक हद तक रेप' हुआ हो। 

मारिया ने फिल्म रिलीज होने के कई दशकों बाद एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि ब्रांडो के साथ दिए गए एनल सेक्स सीन में बटर के इस्तेमाल के बारे में निर्देशक बर्टोलुची और अभिनेता ब्रांडो ने पहले से नहीं बताया था। मारिया ने इंटरव्यू में कहा था कि उसके बाद वो कभी बटर को लेकर सहज नहीं हो पायीं। मारिया के अनुसार ब्रांडो और बर्टोलुची ने फिल्म के उस दृश्य को इंप्रोवाइज किया था।

बर्टोलुची ने मारिया स्नाइडर, लिव टाइलर और इवा ग्रीन जैसी हिरोइनों को एक्टिंग ब्रेक दिया था।

English summary :
Famous Italian film director Bernardo Bertolucchi died at the age of 77 on Monday (November 26). He was suffering from cancer in Rome. Bertolucchi was famous in the world for films such as Last Tango in Paris.


Web Title: Last Tango in Paris director Bernardo Bertolucchi died at 77

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे