लाइव न्यूज़ :

पापा की शादी में एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना के साथ जस्टिन बीबर हुए क्लोज, वीडियो और तस्वीरें वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2018 15:13 IST

हॉलीवुड फेमस कनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर और अमेरिकन सिंगर सेलेमा गोमेज एक बार फिर से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

Open in App

हॉलीवुड फेमस कनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर और अमेरिकन सिंगर सेलेमा गोमेज एक बार फिर से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इन दोनों का रिश्ता चार साल चला था, फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद जस्टिन बीबर का नाम अपने से 10 साल से बड़ी सेलेब्रिटी कर्टनी कार्दाशियां से लेकर अपने से सात साल की छोटी ऑस्ट्रेलियन मॉडल के साथ भी जुड़ा। जस्टिन हमेशा अपने अफेयर को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं। लेकिन इस बार फिर से वह अपने पुराने रिश्ते में वापस लौटते दिख रहे हैं।

डेली मेल के मुताबिक ब्रेकअप के बाद सेलेना गोमेज ने किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। इस सर्जरी के बाद सलेना जस्टिन से पहली बार मिली है। सेलेना यहां जस्टिन के पिता की शादी में जमैका गईं थी। जस्टिन के पिता 42 साल के जेरेमी बीबर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड चेल्सी रीबेलो से शादी की है। यहीं जमैका में ही सेलेना और जस्टिन एक डिनर डेट पर गए थे।

इस डेट से दोनों की एक रोमांटिक वीडियो भी सामने आई है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी आई है, जिसमें ये दोनों लिप लॉक करते दिख रहे हैं। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जस्टिन कभी लिपलॉक तो कभी हाथ पर बार-बार किस करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर दोनों एक-दूसरे को 2010 से डेट कर रहे थे। इनका ब्रेकअप  2014 में हो गया था। उस वक्त सेलेना 19 साल की थी और जस्टिन सिर्फ 17 साल के थे थी। अभी सेलेना 25 साल की हैं और जस्टिन 23 साल के हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक्स-कपल दोबारा से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल