लाइव न्यूज़ :

अपनी नई सीरीज के लिए बुर्ज खलीफा के शीर्ष पर चढ़े हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ, तस्वीर वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 15:45 IST

अभिनेता स्मिथ ने तकरीबन एक घंटे में 160-फ्लोर की चढ़ाई की और इस दौरान पर्सनल ट्रेनर ऐरन फर्ग्युसन भी उनके साथ रहे।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब सीरीज 'बेस्ट शेप ऑफ माय लाइफ' विल की फिटनेस और स्वास्थ्य यात्रा पर केंद्रित है इस शृंखला के पहले दो एपिसोड 8 नवंबर को रिलीज हुए थे

दुबईः हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ अपनी नई यूट्यूब सीरीज 'बेस्ट शेप ऑफ माय लाइफ' के हिस्से के तहत दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर चढ़े। स्मिथ के इस कारनामे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

स्मिथ ने तकरीबन एक घंटे में 160-फ्लोर की चढ़ाई की और इस दौरान पर्सनल ट्रेनर ऐरन फर्ग्युसन भी उनके साथ रहे। इस सीरीज में विल के वजन कम करने का सफर दिखाया गया है। 

अभिनेता ने कथित तौर पर एक कार्डियो कसरत को पूरा करने के लिए टॉवर की 2,909 सीढ़ियों का इस्तेमाल किया, जो प्रतिष्ठित इमारत के शिखर के शीर्ष पर चढ़ाई के साथ समाप्त हुआ।

यूट्यूब सीरीज 'बेस्ट शेप ऑफ माय लाइफ' विल की फिटनेस और स्वास्थ्य यात्रा पर केंद्रित है। इस शृंखला के पहले दो एपिसोड 8 नवंबर को रिलीज हुए थे। शेष चार एपिसोड का प्रीमियर विल स्मिथ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन होगा। इससे पहले, डॉक्युमेंट्री के ट्रेलर में अभिनेता ने यह भी खुलासा किया था कि एक समय था जब वह अपना जीवन समाप्त करना चाहते थे।

अभिनेता ने आत्मघाती विचारों के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने इस विशेष चरण पर काबू पाया। स्मिथ ने ट्रेलर में कहा, अपने जीवन में केवल एक बार जब मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा था।

 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर