लाइव न्यूज़ :

52 की उम्र में ल्यूक पैरी का निधन, सदमे में फैंस

By भाषा | Updated: March 5, 2019 15:55 IST

टेलीविजन की दुनिया में 90 के दशक में ‘बेवरली हिल्स 90210’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता ल्यूक पेरी का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष के थे।

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में 90 के दशक में ‘बेवरली हिल्स 90210’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता ल्यूक पेरी का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष के थे।

अभिनेता को पिछले सप्ताह आघात होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पेरी के प्रतिनिधि अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ से कहा कि आखिरी वक्त में अभिनेता के परिवार वाले उनके पास मौजूद थे।

रॉबिन्सन ने कहा, ‘‘ बच्चे जैक और सोफी, मंगेतर वेंडी मैडिसन बाउर, पूर्व पत्नी मिनी शार्प, मां एन बेनेट, सौतेले पिता स्टीव बेनेट, भाई टोनी पेरी, बहन एमी कोडर सहित परिवार के अन्य करीबी सदस्य और दोस्त उनके पास ही मौजूद थे।’’ 

उन्होंने कहा कि परिवार विश्वभर से मिल रही संवेदनाओं और प्रार्थनाओं का सम्मान करता है और साथ ही दुख की इस घड़ी में सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करता है। इसके अलावा अभी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जाएगी।ल्यूक पेरी का जन्म 11 अक्टूबर 1966 को ओहायो में हुआ था।

सीरीज ‘लविंग’ और ‘अनदर वर्ल्ड’ के कुछ हिस्सों में नजर आए पेरी को उनकी अदाकारी के लिए काफी सराहना मिली लेकिन लोगों के दिलों में जगह उन्होंने टीवी शो ‘बेवरली हिल्स 90210’ से बनाई, जिसने 1990 से 2000 तक छोटे पर्दे पर धूम मचाई। इसमें पेरी ने ब्रूडिंग, हाईस्कूल के छात्र डायलन मैके की भूमिका निभाई थी।पेरी के निधन की खबर आते ही हॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दुख प्रकट किया।

इस बीच, पेरी के निधन के बाद ‘रिवेरडेल’ के नए संस्करण की शूटिंग भी बीच में रुक गई है । इसके पहले दो संस्करण क्रमश: 2017 और 2018 में आए थे और तीसरे संस्करण का सबको इंतजार था। पेरी इसमें फ्रेड एंड्रयूज की भूमिका निभा रहे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन