लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार मां बनने जा रहीं कार्डी बी, बेबी बंप के साथ अवॉर्ड शो में दी प्रस्तुति

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 16:13 IST

कार्डी ने बेबी बंप में ही बेट के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। कार्डी बी ने इस दौरान ब्लैक बॉडीसूट पहना था जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। कार्डी और ऑफसेट पहले से एक बेटी Kulture Kiari के माता पिता हैं। इस साल जुलाई में वो तीन साल की हो जाएगी। वहीं ऑफसेट के पहले के रिलेशनशिप से उन्हें तीन बच्चे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना के बाद कार्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बेबी बंप के साथ सेमी न्यूड फोटो शेयर की हैकार्डी ने बेबी बंप में ही बेट के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दीकार्डी बी ने इस दौरान ब्लैक बॉडीसूट पहना था जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था

अमेरिक रैपर कार्डी बी के प्रशंसकों के लिए ये साल खुशियां लेकर आया है। हाल ही मे BET अवॉर्ड शो में कार्डी बी ने ना केवल अपने म्यूजिक एलबम WAP के लिए वीडियो ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता बल्कि उन्होंने स्टेज पर ही इस बात की घोषणा की कि उनके परिवार मे जल्द एक नया सदस्य जुड़ने वाला है। जी हां, कार्डी बी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

कार्डी ने बेबी बंप में ही बेट के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। कार्डी बी ने इस दौरान ब्लैक बॉडीसूट पहना था जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। कार्डी और ऑफसेट पहले से एक बेटी Kulture Kiari के माता पिता हैं। इस साल जुलाई में वो तीन साल की हो जाएगी। वहीं ऑफसेट के पहले के रिलेशनशिप से उन्हें तीन बच्चे हैं।

स्टेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना के बाद कार्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बेबी बंप के साथ सेमी न्यूड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में कार्डी ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को सफेद रंग से पेंट करवाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी पति को टैग करते हुए लिखा #2।

गौरतलब है कि कार्डी बी ने ऑफसेट सग साल 2017 में शादी की थी। हालांकि इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें भी आईं। हाल ही में कार्डी ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। वहीं इस बीच  कार्डी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ गई। इससे पता चल रहा है कि कार्डी और ऑफसेट के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन