Avengers: Endgame का ट्रेलर हिंदी, इंग्लिश के साथ तमिल और तेलगु भाषा में भी हुआ रिलीज, देखें यहां
By मेघना वर्मा | Published: December 8, 2018 11:44 AM2018-12-08T11:44:48+5:302018-12-08T11:44:48+5:30
Avengers: Endgame trailer - कई महीनों से ही एवेंजर्स 4 को लेकर लोगों के अंदर रोमांच था। ट्रेलर को लेकर तो नवंबर महीने के आखिरी हफ्तों से ही बातें होने लगी थी।
रोमांच की दुनिया यानी Marvel's Avengers: Infinity War के एंड के बाद फैंस को बहुत बेसब्री से Marvel Studios Avengers 4 का इंतजार था। लोग कब से इस फिल्म के आने का उसकी कहानी पर चर्चा कर रहे थे। शुक्रवार को इंतजार के बाद इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ। हलांकि ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इस बात का खुलासा किया है कि इसका नाम Marvel Studios Avengers: Endgame है। आप इस फिल्म के दीवाने पर का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर सिर्फ हिंदी और इंग्लिश में ही नहीं तमिल और तेलगु भाषा में भी रिलीज हुआ है।
नीचे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलगु चारों भाषा के ट्रेलर आप देख सकते हैं। सात दिसंबर की रात यू-ट्यूब पर इसे रिलीज किया गया और अब तक इसके तीन करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Marvel's Avengers: Endgame तमिल भाषा में ट्रेलर
Marvel Studios Avengers: Endgame तेलगु भाषा में
कई महीनों से ही Avengers: Endgame को लेकर लोगों के अंदर रोमांच था। ट्रेलर को लेकर तो नवंबर महीने के आखिरी हफ्तों से ही बातें होने लगी थी। ट्रेलर आने के बाद लोगों के बीच इसकी एक्साइटमेंट को देखा जा सकता है। Marvel Studios की इस फिल्म के लिए लोगों में अलग ही रोमांच है।
फिल्म में Robert Downey Jr, Chris Evans, Chris Hemsworth, Mark Ruffalo, Scarlett Johannson, Jeremy Renner और Josh Brolin नजर आएंगे। Avengers: Endgame का निर्देशन किया है Russo Brothers, Anthony औक Joe ने। Avengers: Endgame 26 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।
ऐसा नहीं है कि इस फिल्म की दीवानगी सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी दर्शकों को ही पसंद हैं।सात दिसंबर की रात यू-ट्यूब पर इसे रिलीज किया गया और अब तक इसके तीन करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।