अभिनेता जॉनी डेप द्वारा बोतल गुप्तांग में डालने को याद कर कोर्ट में रो पड़ीं एंबर हर्ड, कहा- मैं बस सोच रही थी कहीं बोलत...
By अनिल शर्मा | Published: May 7, 2022 09:50 AM2022-05-07T09:50:50+5:302022-05-07T10:56:55+5:30
एंबर के मुताबिक डेप द्वारा यह यौन हिंसा साल 2015 में उस वक्त हुआ जब पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5 की शूटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक किराए के मकान में रह रहे थे।
वर्जीनियाः हॉलीवुड अभिनेत्री एंबर हर्ड कोर्ट में यह कहते हुए रो पड़ीं कि उनके पूर्व पति व अभिनेता जॉनी डेप ने ऑस्ट्रेलिया में 2015 में नशे की हालत में वोडका की बोतल उनके प्राइवेट पार्ट में डाली थी। मानहानि मामले में वर्जीनिया कोर्ट में गवाही के दौरान यह वाकया सुनाते हुए एंबर की आंखों से आंसू निकल गए।
एंबर के मुताबिक डेप द्वारा यह यौन हिंसा साल 2015 में उस वक्त हुआ जब पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5 की शूटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक किराए के मकान में रह रहे थे। एंबर ने गवाही में बताया कि डेप ने उनका सिर दीवारों से दे मारा था और उनका गाउन फाड़ दिया। इसके बाद उसने वोडका की बोलत उनके गुप्तांग में डाल दिया। अभिनेत्री ने कहा, "मैं...इतना कभी नहीं डरी। मैं सांस नहीं ले पा रही थी। बस यह सोच रही थी 'हे ईश्वर ..बोतल टूटी हुई न हो'।"
अभिनेत्री एंबर हर्ड ने अपनी गवाही में यह भी दावा किया कि जॉनी डेप ने उनकी शादी के ठीक बाद एक अन्य महिला के लिए उन्हें धोखा दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि वह हमारी शादी के ठीक बाद उसके घर गए थे, लॉस ऐंजिलिस पहुंचते ही। शायद अगले ही दिन...वह उस महिला के घर गए जिसके साथ वह सेक्शुअल रिलेशनशिप में थे।
इस बीच एंबर हर्ड और जॉनी डेप के कोर्ट में सुनवाई के दौरान आमने-सामने आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जज को ब्रेक की घोषणा करते हुए सुना जा सकता है जिसके बाद दोनों अभिनेता जाने के लिए उठते हैं और एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं। डेप के साथ नजरें मिलने के बाद ऐंबर अचानक रुकती दिखीं।
क्या है मामला?
जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी और अभिनेत्री एंबर हर्ड पर उनके एक लेख को लेकर पर मुकदमा किया है। बात साल 2018 की है। एंबर ने वाशिंगटन पोस्ट अखबार में एक लंबा लेख लिखा था कि वो घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। हालाँकि उन्होंने लेख में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन जॉनी डेप ने कहा है कि ये लेख उनकी मानहानि करता है और इससे उनके करियर पर असर पड़ा है। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर कर दिया था। इसके बदले में एंबर ने भी 100 मिलियन डॉलर का केस किया है। गौरतलब बात है कि 2016 में एंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर मारपीट का आरोप लगाया था।