Women's Hockey World Cup, India Vs England: भारत ने इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका

By विनीत कुमार | Published: July 21, 2018 06:13 PM2018-07-21T18:13:40+5:302018-07-21T20:06:02+5:30

Women's Hockey World Cup में पूल-बी में India vs England मैच का लाइव अपडेट....

women hockey world cup india vs england live update pool b match | Women's Hockey World Cup, India Vs England: भारत ने इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका

Hockey World Cup

लंदन, 21 जुलाई: हॉकी महिला वर्ल्ड कप-2018 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बराबरी पर रोक दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत के लिए गोल 25वें मिनट में नेहा गोयल ने किया। वहीं, इंग्लैंड ने 53वें मिनट में मिले मैच के अपने 9वें पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इंग्लैंड के लिए गोल लिलि ओस्ले ने किया। इसी साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में  भीआयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप स्तर पर मात दी थी। 

भारतीय टीम को केवल एक बार 1974 में उद्घाटन संस्करण में चौथा स्थान हासिल हुआ था। इसके बाद अन्य संस्करणों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि, फिलहाल भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। पिछले दो सालों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर महिला हॉकी टीम ने विश्व रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल कर लिया है।इससे पहले वर्ल्ड कप में आज खेले गए पहले मैच में जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराया। 

Womens Hockey World Cup, India Vs England Live update

- मैच का निर्धारित समय खत्म, भारत और इंग्लैंड का मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा।

- खेल खत्म होने के 7 मिनट खत्म होने से पहले इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर और गोल। इंग्लैंड ने 1-1 से बराबरी कर ली है। इग्लैंड ने ये गोल मिले 9वें पेनल्टी कॉर्नर पर किया है। 


-आखिरी 10 मिनट का खेल बाकी, भारत की 1-0 की बढ़त बरकरार

- 49वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर। भारत ने बचाया और इसके तत्काल बाद इंग्लिश टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर लेकिन इस बार भी भारत खतरे को टालने में कामयाब रहा।

- चौथे और आखिरी क्वॉर्टर का खेल जारी

-तीसरे क्वॉर्टर का खेल खत्म, भारत 1-0 से आगे। तीसरे क्वॉर्टर में इंग्लैंड ने बढ़त खत्म करने के लिए आखिरी मिनटों में कई आक्रमण किए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति हर बार उसे नाकाम करने में कामयाब रही।

- 38वें मिनट में इंग्लैंड का जबर्दस्त अटैक। हालांकि, भारत खतरे को टालने में कामयाब रहा।

- तीसरा क्वॉर्टर जारी और भारतीय खिलाड़ी ज्यादा बेहतर आक्रमण करते हुए। एक गोल के बाद भारतीय टीम ज्यादा संतुलित और आत्मविश्वास के लिए खेलती हुई।

- हाफ टाइम के बाद खेल शुरू...

हाफ टाइम तक का खेल खत्म, भारत 1-0 से आगे।


- गोल....भारत ने खेल के 25वें मिनट में गोल कर दिया है। इंग्लैंड ने रेफरल मांगा लेकिन फैसला भारत के हक में। दूसरे क्वॉर्टर में भारत 1-0 से आगे। नेहा गोयल ने यह गोल दागा।


- इंग्लैंड को पांचवां पेनल्टी कॉर्नर 22वें मिनट में और भारत की ओर से एक और बचाव। स्कोर अब भी 0-0 

- 21वें मिनट में इंग्लैंड को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर। भारत ने बचाया लेकिन एक बार फिर इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला है। दरअसल, इस बचाव के बाद इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला था! भारत ने रिव्यू मांगा और पेनल्टी स्ट्रोक को बदलकर पेनल्टी कॉर्नर में बदल दिया गया।

इंग्लैंड के लिए चौथा पेनल्टी कॉर्नर और भारत ने इसे भी सफलतापूर्वक बचा लिया है।

- दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू...

- पहले क्वॉर्टर के बाद स्कोर-0-0. इंग्लैंड को पहले 15 मिनट में आक्रमण के फायदे मिले और दो पेनल्टी कॉर्नर उनके हाथ आए। हालांकि, दोनों ही मौकों पर भारतीय डिफेंस ने अच्छा का किया। हालांकि, भारतीय फॉर्वर्ड्स ने अब तक निराश किया है। कोई खास मौका अब तक के मैच में भारत नहीं बना सका है।

- 8वें मिनट में इंग्लैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर और कोई गोल नहीं। इस मैच में अब तक भारत को कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिल सका है। बहरहाल, खतरा टलने के बाद भारत का काउंटर अटैक लेकिन स्कोर अब भी 0-0

- पहले ही मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर और भारत ने इसे सफलतापूर्व बचा लिया है। कोई गोल नहीं।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मुकाबला शुरू।

शाम 6.30 बजे से शुरू होगा मैच।


भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है -

गोलकीपर : सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू 
डिफेंडर : सुनीता लाकरा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर 
मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान 
फॉरवर्ड : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।

Web Title: women hockey world cup india vs england live update pool b match

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे