कोरोना वायरस का कहर, महान स्विस आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का निधन

By भाषा | Published: April 8, 2020 11:49 AM2020-04-08T11:49:29+5:302020-04-08T12:01:45+5:30

Roger Chappot: महान स्विस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 बीमारी की वजह से निधन हो गया है, वह 79 वर्ष के थे और 1964 सीजन में स्विस लीग के शीर्ष स्कोरर थे

Swiss hockey great Roger Chappot dies due to coronavirus | कोरोना वायरस का कहर, महान स्विस आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का निधन

पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया

Highlightsस्विट्जरलैंड के आइस हॉकी के महान खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 से निधनचापोत स्विट्जरलैंड के फ्रेंच भाषी क्षेत्र के रहने वाले दिग्गज हॉकी खिलाड़ी थे

ज्यूरिख: स्विट्जरलैंड की तरफ से 100 से अधिक मैच खेलने वाले पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय आइस हाकी महासंघ (आईआईएचएफ) ने कहा कि चापोत का दो सप्ताह पहले अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह घर लौट आये थे लेकिन एक अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था।

आईआईएचएफ ने कहा, ‘‘चापोत स्विट्जरलैंड के फ्रेंच भाषी क्षेत्र के रहने वाले दिग्गज हॉकी खिलाड़ी थे और उन्हें साठ के दशक में मध्यपंक्ति के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता था।’’  वह 1964 के सीजन में स्विस लीग के शीर्ष स्कोरर थे।

कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या दुनिया भर में तेजी से बढ़ती जा रही है, इससे अब तक 1.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

स्विट्जरलैंड भी कोरोना वायरस महामारी के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। इस वायरस से अब तक स्विट्जरलैंड में संक्रमितों की संख्या 22 हजार को पार कर गई है, जबकि 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: Swiss hockey great Roger Chappot dies due to coronavirus

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे