सुनीता लाकड़ा ने चोट के कारण इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास, भारत के लिए खेले 139 मैच

By भाषा | Published: January 2, 2020 02:53 PM2020-01-02T14:53:02+5:302020-01-02T14:53:02+5:30

Sunita Lakra: भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनील लाकड़ा ने चोट से परेशान होकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है

Sunita Lakra announces retirement from international hockey due to injury | सुनीता लाकड़ा ने चोट के कारण इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास, भारत के लिए खेले 139 मैच

डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने चोट के कारण लिया इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास

Highlightsसुनीता लाकड़ा भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 139 मैच खेले सुनीता लाकड़ा की कप्तानी में 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत दूसरे स्थान पर रहा

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने गुरुवार को घुटने की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास की घोषणा की। वह 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें चोट के कारण दोबारा घुटने की सर्जरी करानी पड़ेगी।

इस तरह 28 साल की खिलाड़ी का टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना टूट गया। हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे लिये बहुत भावुक दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का फैसला किया है।’’

भारत के लिए 139 मैच खेलीं सुनीता लाकड़ा

सुनीता ने 2008 से टीम से जुड़ने के बाद 2018 की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत की कप्तानी की जिसमें टीम दूसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने भारत के लिये 139 मैच खेले और वह 2014 के एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रही कि 2016 में रियो ओलंपिक में खेल सकी जिसमें तीन दशक में पहली बार भारतीय महिला टीम ने शिरकत की। लेकिन घुटने की चोटों ने टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मेरा सपना तोड़ दिया।’’

सुनीता ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने मुझे कहा कि मुझे इसके लिये आगामी दिनों में एक और सर्जरी करानी होगी। मुझे नहीं पता कि पूरी तरह उबरने में कितना समय लगेगा।’’

उन्होंने कहा कि सर्जरी से उबरने के बाद वह घरेलू हॉकी में खेलना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे उपचार के बाद मैं घरेलू हॉकी खेलूंगी। नाल्को के लिये खेलूंगी जिन्होंने नौकरी देकर मेरे करियर में बहुत मदद की।’’

सुनीता ने परिवार के साथ टीम के साथियों, हॉकी इंडिया और मुख्य कोच सोर्ड मारिने का शुक्रिया अदा किया।

Read in English

Web Title: Sunita Lakra announces retirement from international hockey due to injury

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे