पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव शाहबाज अहमद ने दिया इस्तीफा, ये संभालेंगे कार्यभार
By भाषा | Published: May 5, 2019 12:17 PM2019-05-05T12:17:06+5:302019-05-05T12:17:06+5:30
महान हॉकी खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे पीएचएफ अध्यक्ष खालिद खोकार ने स्वीकार कर लिया।
कराची, पांच मई। महान हॉकी खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे पीएचएफ अध्यक्ष खालिद खोकार ने स्वीकार कर लिया। खोकार ने एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अहमद का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जगह आसिफ बाजवा सोमवार से कार्यभार संभालेंगे।’’ शाहबाज ने भारत में पिछले साल दिसंबर में हुए विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस्तीफा दिया था जिसे खोकार ने मंजूर नहीं किया था। बाजवा इससे पहले भी 2006 से 2010 के बीच पीएसएफ महासचिव रहे हैं।