रानी रामपाल को मिली इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

By भाषा | Published: September 13, 2019 03:50 PM2019-09-13T15:50:48+5:302019-09-13T15:50:48+5:30

Rani Rampal: स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है, सविता बनीं उपकप्तान

Rani Rampal to captain India women's hockey team on England tour | रानी रामपाल को मिली इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

रानी रामपाल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है

नई दिल्ली, 13 सितंबर: स्टार फॉरवर्ड रानी रामपाल को शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया जो 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगी। श्रृंखला 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेल जायेगी और गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी।

हाल में जापान में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में टीम की जीत के बाद सविता और रजनी इतिमारपू ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर और सलीमा टेटे को भी टीम में रखा गया है। हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि मिडफील्ड में अनुभवी नमिता टोप्पो की वापसी हुई है जो चोट के कारण बाहर थीं।

भारतीय मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज शामिल है। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘हमारी टीम में खिलाड़ियों का संतुलन पिछले टूर्नामेंट की तरह ही है क्योंकि हम तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वॉलिफाई करने के अहम चरण में हैं।’’

उन्होंने कहा कि दौरे से टीम को ओडिशा में होने वाले एफआईएच हाकी ओलंपिक क्वॉलिफायर में अमेरिका से भिड़ने की तैयारी में मदद मिलेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है: गोलकीपर : सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमारपू

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे

मिडफील्डर : सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो

फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी।

Web Title: Rani Rampal to captain India women's hockey team on England tour

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे