मनदीप सिंह की हैट्रिक, जापान को हराकर भारत ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में

By भाषा | Published: August 20, 2019 01:59 PM2019-08-20T13:59:28+5:302019-08-20T13:59:28+5:30

मनदीप ने नौवें, 29वें और 30वें मिनट में गोल दागे जबकि नीलाकांता शर्मा ने तीसरे, नीलम संजीप सेस ने सातवें और गुरजंत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किये।

Mandeep Singh hat-trick secures 6-3 win for India in Olympic Test Event | मनदीप सिंह की हैट्रिक, जापान को हराकर भारत ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में

मनदीप सिंह की हैट्रिक, जापान को हराकर भारत ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में

स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय हाकी टीम ने जापान को 6-3 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। भारत को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था। अब फाइनल में बुधवार को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से ही होगा। 

मनदीप ने नौवें, 29वें और 30वें मिनट में गोल दागे जबकि नीलाकांता शर्मा ने तीसरे, नीलम संजीप सेस ने सातवें और गुरजंत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किये। जापान के लिये केंतारो फुकुडा (25वां), केंता तनाका (36वां) और काजुमा मुराता (52वां) ने गोल किये। नीलाकांता ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए तीसरे ही मिनट में फील्ड गोल दागा। शुरूआती बढत बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाये रखा। भारत को सातवें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर नीलम ने बढत दुगुनी कर दी। भारत ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और नौवें मिनट में मनदीप ने टीम का तीसरा गोल किया। 

जापान ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में जवाबी हमले में पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन गोल नहीं कर सका। दूसरे क्वार्टर में जरमनप्रीत सिंह का शाट पोस्ट के बाहर से निकल गया। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह के सटीक शाट को जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा ने बखूबी बचाया। 

जापान के लिये पहला गोल 25वें मिनट में फुकुडा ने किया। इसके बाद हालांकि मनदीप ने लगातार दो गोल करके भारत की बढत 5-1 की कर दी। जापान ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरूआत की। तनाका ने 36वें मिनट में फील्ड गोल किया। भारत के लिये गुरजंत ने 41वें मिनट में छठा गोल दागा। जापान के लिये तीसरा गोल मुराता ने हूटर से आठ मिनट पहले किया। भारत इस जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि न्यूजीलैंड शीर्ष पर है।

Web Title: Mandeep Singh hat-trick secures 6-3 win for India in Olympic Test Event

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे