कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, मनप्रीत सिंह होंगे कप्तान

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 13, 2018 12:53 PM2018-03-13T12:53:28+5:302018-03-13T12:53:28+5:30

Indian Mens Hockey Team: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए घोषित हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Indian Mens Hockey Team announced for Commonwealth Games, team will be captained by Manpreet Singh | कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा, मनप्रीत सिंह होंगे कप्तान

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए घोषित हुई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

4 अप्रैल से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को गोल्ड कोस्ट में होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 18 सदस्यी हॉकी टीम की घोषणा की। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पूल बी में रखा गया है, जिसकी अन्य टीमें हैं पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स, और इंग्लैंड। भारत इन खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 7 अप्रैलक को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 

भारत की 18 सदस्यीय टीम की कमान मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी चिंगलेनसाना सिंह के कंधों पर होगी। मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल प्रतिष्ठित एशिया कप का खिताब जीता था जबकि ओडिशा में आयोजित हुई पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल का ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया था। 

फ्रीमैन और ड्रैग फिलिक विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास के साथ भारत के रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं चोट के बाद जोरदार वापसी करने वाले पीआर श्रीजेश गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे, श्रीजेश को 22 वर्षीय सूरज करकेरा का साथ मिलेगा, जिन्होंने भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं मिडफील्ड की जिम्मेदारी मनप्रीत सिंह और चिंगलेनसाना के साथ-साथ युवा सुमित और विवेक सागर के कंधों पर होगी। भारत के आक्रमण में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण होगा और इसकी बागडोर एसवी सुनील, अक्षदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह के हाथों में होगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर
1. पीआर श्रीजेश
2. सूरज करकेरा

डिफेंडर्स
3. रुपिंदर पाल सिंह
4. हरमनप्रीत सिंह
5. वरुण कुमार
6. कोथाजीत सिंह
7. गुरिंदर सिंह
8. अमित रोहिदास

मिडफील्डर्स
9. मनप्रीत सिंह(कप्तान)
10. चिंगलेनसाना सिंह (उपकप्तान)
11. सुमित
12. विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड्स
13. अक्षदीपनाथ सिंह
14. सुनील विटालाचार्य
15.गुरजंत सिंह
16.मनदीप सिंह
17.ललित कुमार उपाध्याय
18.दिलप्रीत सिंह। 

Web Title: Indian Mens Hockey Team announced for Commonwealth Games, team will be captained by Manpreet Singh

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे