हॉकी: न्यूजीलैंड को हराकर इन्विटेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में भारत

By IANS | Published: January 20, 2018 01:22 PM2018-01-20T13:22:19+5:302018-01-20T13:25:21+5:30

भारत की ओर से इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने गोल दागे।

india beat new zealand to enter final of four nations invitational hockey | हॉकी: न्यूजीलैंड को हराकर इन्विटेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में भारत

न्यूजीलैंड को भारत ने हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को चार देशों की इन्विटेशनल टूर्नामेंट के अपने अंतिम राउंड-रोबिन मैच में न्यूजीलैंड के हरा दिया। न्यूजीलैंड के ब्लेक पार्क में खेले गए इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।भारत की ओर से इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने गोल दागे।

भारत ने इस मैच की शुरुआत अच्छी की। हरमनप्रीत सिंह ने मनदीप सिंह की ओर से मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को हासिल करने में कोई चूक नहीं की। उन्होंने दूसरे ही मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दी। 

इसके बाद, 12वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया और 2-0 से भारतीय टीम को बढ़त दी। न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में अपने प्रयासों से मिले एक अवसर को भुनाते हुए गोल किया और स्कोर 2-1 किया। 

न्यूजीलैंड की इस कोशिश पर चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह (47वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के साथ भारत ने पानी फेरते हुए 3-1 से जीत हासिल की। भारत का सामना अब रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम से होगा। 

Web Title: india beat new zealand to enter final of four nations invitational hockey

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे