हॉकी: चार देशों के टूर्नामेंट में भारत का जीत के साथ आगाज, जापान को 6-0 से हराया

By विनीत कुमार | Published: January 17, 2018 02:57 PM2018-01-17T14:57:29+5:302018-01-17T15:05:04+5:30

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में तीन गोल किए। टीम के लिए ये तीन गोल दिलप्रीत और हरमनप्रीत सिंह ने किए।

india beat japan in four nations hockey invitational opener | हॉकी: चार देशों के टूर्नामेंट में भारत का जीत के साथ आगाज, जापान को 6-0 से हराया

भारत ने जापान को हराया

भारत ने बुधवार को जापान को 6-0 से हराकर चार देशों के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। भारत की ओर से रुपिंदर सिंह और विवेक सागर ने शुरुआती क्षणों में ही गोल कर जापान पर दबाव बना दिया जो आखिर तक बना रहा। न्यूजीलैंड के ब्लैक पार्क में खेले गए मैच में भारत की ओर से गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह रहे।

दिलप्रीत और विवेक सागर का यह पहला इंटरनेशनल मैच था। बहरहाल, पूरे मैच में भारत का दबदबा ऐसा रहा कि जापान गोल का कोई भी मौका नहीं बना सका। हालांकि, मैच में दूसरे हाफ में जापानी टीम ने जरूर कुछ बेहतर खेल दिखाया। भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की। सातवें मिनट में ही अनुभवी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह के गोल से टीम को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद 12वें मिनट में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले विवेक ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। 

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना हमला जारी रखा। जापान को गोल का एक भी मौका न देते हुए विवेक ने 28वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में तीन गोल किए। टीम के लिए ये तीन गोल दिलप्रीत (35वें, 45वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (41वें मिनट) ने किए। भारतीय टीम का सामना अब 18 जनवरी को बेल्जियम से होगा।

Web Title: india beat japan in four nations hockey invitational opener

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे