दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान अमेरिका से स्वदेश लौटे, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

By भाषा | Published: May 15, 2020 05:23 PM2020-05-15T17:23:31+5:302020-05-15T17:23:31+5:30

Ashok Diwan: कोरोना संकट की वजह से अमेरिका में फंसे दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान स्वदेश लौट आए हैं, वह 14 दिन क्वांरटाइन रहेंगे

Hockey veteran Ashok Diwan returns to India from United States, enters 14-day quarantine | दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान अमेरिका से स्वदेश लौटे, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान अमेरिका से स्वदेश लौटे

Highlights मैं इस मुश्किल समय में सहयोग के लिये आपका आभार व्यक्त करता हूं: अशोक दीवानदीवान को हॉकी में योगदान के लिये 2002 में ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था

नई दिल्ली: भारत की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक दीवान ने गुरुवार की सुबह स्वदेश लौटने के बाद कहा कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वह अपने देश पहुंचने पर अच्छा महसूस कर रहे हैं। विश्व कप 1975 की चैंपियन टीम के गोलकीपर दीवान कोविड-19 के चलते यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में फंस गये थे जहां से उन्हें 20 अप्रैल को वापस लौटना था।

इस 65 वर्षीय खिलाड़ी ने तबीयत खराब होने के बाद खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से मदद मांगी थी। वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। दीवान ने स्वदेश लौटने पर आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भेजे गये पत्र में उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आज सुबह स्वदेश लौट गया हूं और भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार 14 दिन के पृथकवास पर चला गया हूं। मैं स्वदेश लौटने पर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ’’

दीवान ने कहा, ‘‘इस मुश्किल दौर में सीनियर खिलाड़ियों, साथियों, हाकी प्रेमियों, मित्रों और परिजनों ने मेरा हौसला बनाये रखा। मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मैं इस मुश्किल समय में सहयोग के लिये आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत संधू का भी सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। दीवान 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्हें हॉकी में योगदान के लिये 2002 में ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था। 

कोरोना वायरस से दुनिया भर में 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 3 लाख से ज्यादा  लोगों की मौत हो गई है जबकि अकेले अमेरिका में इससे 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 86 हजार से ज्यादा की मौत हो गई है। भारत में कोरोना से 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: Hockey veteran Ashok Diwan returns to India from United States, enters 14-day quarantine

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे