हॉकी इंडिया ने खेल रत्न के लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश और तीन अन्य को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामांकित

By भाषा | Published: May 1, 2019 05:31 PM2019-05-01T17:31:27+5:302019-05-01T17:31:27+5:30

हॉकी इंडिया ने भारत के शीर्ष गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है, जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम का प्रस्ताव किया गया है।

Hockey India Recommend PR Sreejesh for Khel Ratna | हॉकी इंडिया ने खेल रत्न के लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश और तीन अन्य को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामांकित

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न के लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश और तीन अन्य को अर्जुन पुरस्कार के लिए किया नामांकित

नई दिल्ली, एक मई।हॉकी इंडिया ने भारत के शीर्ष गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है, जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम का प्रस्ताव किया गया है। मिडफील्डर चिंग्लेनसाना सिंह कांगुजाम और फारवर्ड आकाशदीप सिंह और महिला टीम की डिफेंडर दीपिका को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

हॉकी इंडिया ने लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए आर पी सिंह और संदीप कौर को नामांकित किया है, जबकि कोच बलजीत सिंह, बी एस चौहान और रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है।

श्रीजेश को विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक माना जाता है। वह 2006 में श्रीलंका में दक्षिण एशियाई खेलों में अपने पदार्पण करने के बाद से भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

केरल के 30 साल के खिलाड़ी ने देश के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। वह 2014 और 2018 विश्व कप में तथा 2012 और 2016 ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

Web Title: Hockey India Recommend PR Sreejesh for Khel Ratna

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे