हॉकी इंडिया ने तूफान फोनी से उबरने के लिए की ओडिशा की मदद, दिए 31 लाख रुपये

By भाषा | Published: August 7, 2019 11:20 PM2019-08-07T23:20:46+5:302019-08-07T23:20:46+5:30

हॉकी इंडिया ने इस साल आए तूफान फोनी से मची तबाही से उबरने में ओडिशा की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोच में बुधवार को 31 लाख रुपये दान दिए।

Hockey India donates Rs 31 lakh for Cyclone Fani help | हॉकी इंडिया ने तूफान फोनी से उबरने के लिए की ओडिशा की मदद, दिए 31 लाख रुपये

हॉकी इंडिया ने तूफान फोनी से उबरने के लिए की ओडिशा की मदद, दिए 31 लाख रुपये

Highlightsहॉकी इंडिया ने तूफान फोनी से मची तबाही से उबरने में ओडिशा को 31 लाख रुपये दान दिए।जो पैसा दान दिया गया वह एफआईएफ पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों के टिकटों की बिक्री से मिला था।

भुवनेश्वर, सात अगस्त। हॉकी इंडिया ने इस साल आए तूफान फोनी से मची तबाही से उबरने में ओडिशा की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोच में बुधवार को 31 लाख रुपये दान दिए। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख नरिंदर बत्रा ने बुधवार को यहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चैक सौंपा। जो पैसा दान दिया गया वह यहां छह से 15 जून तक हुए एफआईएफ पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों के टिकटों की बिक्री से मिला था।

एफआईएच सीरीज फाइनल्स से एक महीना पहले तूफानी के ओड़िशा के तबाही मचाने के बाद हॉकी इंडिया ने वादा किया था कि वह टिकटों की बिक्री से होने वाला सारा मुनाफा मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘इसी साल तूफान फोनी ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई। हालांकि जून 2019 में राज्य सरकार और ओडिशा के लोगों के प्यार और समर्थन से एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स का भुवनेश्वर में सफल आयोजन किया गया।’’ तूफान फोनी ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई और इससे लगभग डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए।

Web Title: Hockey India donates Rs 31 lakh for Cyclone Fani help

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे