हॉकी इंडिया ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

By सुमित राय | Published: April 8, 2019 06:04 PM2019-04-08T18:04:57+5:302019-04-08T18:23:42+5:30

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

Hockey India appointed Former Australia coach Graham as Indian men’s team Coach | हॉकी इंडिया ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

हॉकी इंडिया ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सहायक कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। रीड जल्द ही बेंगलुरु में चल रहे नेशनल कैंप में जुड़ेंगे और वह भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच हाकी सीरीज फाइनल से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

54 वर्षीय रीड पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरेंद्र सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें भुवनेश्वर में पिछले साल के आखिर में खेले गए विश्व कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था। भारतीय टीम तब से मुख्य कोच के बिना खेल रही थी। रीड शुरू से इस पद के मुख्य दावेदारों में शामिल थे और हॉकी इंडिया ने सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।

रीड ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डिफेंडर और मिडफील्डर की भूमिका निभाते थे। रीड बार्सिलोना ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इसके साथ ही 1984, 1985, 1989 और 1990 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड ने 2009 में कोचिंग से जुड़े थे। तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम का सहायक कोच बनाया गया था।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि वह भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर के लिये जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'ग्राहम रीड एक बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें कोचिंग का भी बहुत अच्छा अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2020 तोक्यो ओलंपिक और उससे पहले की प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलताएं हासिल करने में मदद करेगी।'

Web Title: Hockey India appointed Former Australia coach Graham as Indian men’s team Coach

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे