CWG 2018: वेल्स ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, दर्ज की कॉमनवेल्थ इतिहास की पहली जीत

By सुमित राय | Published: April 5, 2018 10:05 AM2018-04-05T10:05:49+5:302018-04-05T10:05:49+5:30

CWG 2018: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही।

Commonwealth Games 2018: Wales beat Indian Women Hockey Team | CWG 2018: वेल्स ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, दर्ज की कॉमनवेल्थ इतिहास की पहली जीत

Commonwealth Games 2018: Wales beat Indian Women Hockey Team

गोल्ड कोस्ट, 5 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और उसे वेल्स के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिलाओं को इस मैच में 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो सिर्फ एक को गोल में बदल पाई।

बता दें कि 88 सालों के कॉमनवेल्थ के इतिहास में वेल्स की यह पहली जीत है। वेल्स की इस जीत में लिसा डाले ने सातवें मिनट में पहला गोल कर वेल्स को बढ़त दिलाई। इसके बाद सियान फ्रेंच ने 26वें मिनट में दूसरा गोल कर वेल्स को 2-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद भारत की कप्तान रानी रामपाल ने 34वें मिनट में भारत की ओर से पहला गोल कर भारत की उम्मीद जगाई। फिर 41वें मिनट में निकी प्रधान ने दूसरा गोल कर 2-2 की बराबरी कराकर भारत को इस मैच में वापसी करा दी। लेकिन 57वें मिनट में नताशा ने वेल्स के लिए तीसरा गोल कर अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिला दी।

57वें मिनट के बाद दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और अंत में स्कोर 3-2 रहा और वेल्स ने पहले मैच में भारत को मात दे दी। भारत अपने अगले मैच में शुक्रवार को मलेशिया से भिड़ेगा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Web Title: Commonwealth Games 2018: Wales beat Indian Women Hockey Team

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे