भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड के साथ गंवाना पड़ा ओलंपिक का टिकट, अब खेलना होगा क्वालिफायर

By सुमित राय | Published: September 1, 2018 07:17 AM2018-09-01T07:17:59+5:302018-09-01T07:17:59+5:30

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार के बाद गोल्ड मेडल के साथ-साथ ओलंपिक का टिकट भी गंवाना पड़ा।

Asian Games 2018: Indian women settle for hockey Silver, to play qualifier for olympics | भारतीय महिला हॉकी टीम को गोल्ड के साथ गंवाना पड़ा ओलंपिक का टिकट, अब खेलना होगा क्वालिफायर

भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

जकार्ता, 1 सितंबर: इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में हार के बाद गोल्ड मेडल के साथ-साथ ओलंपिक का टिकट भी गंवाना पड़ा। अब भारतीय टीम को साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में जाने के लिए क्वालिफायर मैच खेलना पड़ेगा।

एशियन गेम्स के महिला हॉकी के फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम को जापान ने 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

जापान के लिए शिहोरी ओइकावा ने 11वें और मोतोमी कावामुरा ने 44वें मिनट में गोल किए। वहीं भारतीय टीम के लिए नेहा गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं।

इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। साल 1982 में दिल्ली में खेले गए एशियन गेम्स में पहली बार महिला हॉकी को शामिल किया गया था और पहली ही बार में भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एशियन गेम्स में एक बार सिल्वर और दो बार ब्रॉन्ज अपने नाम किया, लेकिन गोल्ड पर कब्जा करने में नाकाम रहीं।

भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ हुए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी थी। इस बार टीम ने ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जिससे हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

Web Title: Asian Games 2018: Indian women settle for hockey Silver, to play qualifier for olympics

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे