एशियन गेम्स: हॉकी में 36 साल का सूखा खत्म करने उतरेंगीं भारतीय महिलाएं, जापान से मुकाबला आज

By सुमित राय | Published: August 31, 2018 04:29 PM2018-08-31T16:29:42+5:302018-08-31T16:29:42+5:30

इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला फाइनल में जापान की टीम से होगा।

Asian Games 2018, India vs Japan, Women's Hockey Final: Preview, date, start time and where to watch online | एशियन गेम्स: हॉकी में 36 साल का सूखा खत्म करने उतरेंगीं भारतीय महिलाएं, जापान से मुकाबला आज

एशियन गेम्स लाइव अपडेट

जकार्ता, 30 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला फाइनल में जापान की टीम से होगा। भारतीय महिलाए जापान को हराकर 36 साल बाद गोल्ड मेडल पर कब्जा करना चाहेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक एशियन गेम्स में एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

साल 1982 में दिल्ली में खेले गए एशियन गेम्स में पहली बार महिला हॉकी को शामिल किया गया था और पहली ही बार में भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया था। इसके बाद भारतीय महिलाओं ने एशियन गेम्स में एक बार सिल्वर और दो बार ब्रॉन्ज अपने नाम किया, लेकिन गोल्ड पर कब्जा करने में नाकाम रहीं।

भारत और जापान के बीच महिला हॉकी का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को सोनी टेन 1 और सोनी टेन 2 पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। इसके अलावा भारत और जापान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच का लाइव अपडेट lokmatnews.in पर भी पढ़ सकते हैं।

भारतीय महिला टीम ने चीन के खिलाफ हुए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी थी। इस बार टीम ने ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जिससे हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

Web Title: Asian Games 2018, India vs Japan, Women's Hockey Final: Preview, date, start time and where to watch online

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे