Health News: मुंबई में बढ़ रहे है जीका वायरस के केस! जानें क्या है ये Zika Virus, इसके लक्षण और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Published: August 26, 2023 01:00 PM2023-08-26T13:00:13+5:302023-08-26T13:56:39+5:30

इस वायरस से संक्रमित होने पर लोगों को सबसे पहले तेज बुखार आती है और सिरदर्द होने लगता है। यही नहीं कुछ मामलों में इसे लोगों के नर्वस सिस्सटम को भी नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया है।

Zika virus cases are on the rise in Mumbai Learn what is this Zika virus its symptoms and methods of prevention | Health News: मुंबई में बढ़ रहे है जीका वायरस के केस! जानें क्या है ये Zika Virus, इसके लक्षण और बचाव का तरीका

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsभारत में जीका वायरस के केस बढ़ रहे है। मुंबई में इसके मामलों में इजाफा देखा गया है। यही बीमारी भी मच्छरों के काटने से फैलता है।

Zika Virus: बरसात का सीजन आते ही बीमारियां भी फैलने लगती है और इस सीजन में तरह-तरह की बीमारियां भी सामने आती है। उसी में से एक बीमारी जीका वायरस है। आजकल देश भर में जहां कोरोनावायरस और डेंगू के नए मामले हर रोज सामने आ रहे है वहीं दूसरी ओर जीका वायरस के भी केस ज्यादा आ रहे है। 

ऐसे में जानकार इससे बचने की सलाह देते है और इसे लेकर जरूरी एहतियात भी बरतने की बात कहते है। आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि ये जीका वायरस है क्या और इसके क्या लक्षण है। यही नहीं हम यह भी जानने को कोशिश करेंगे कि इससे बचने के उपाय क्या है। आइए जान लेते है। 

क्या है जीका वायरस

जीका वायरस एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। ऐसे में यह बीमारी जिस किसी को भी होती है उसे सबसे पहले तेज बुखार आती है और शरीर और सिरदर्द होने लगता है। यही नहीं कुछ मामलों में इसे लोगों के नर्वस सिस्सटम को भी नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया है। 

जो लोग इस वायरस से संक्रमित होते है उन में शुरुआती लक्षण हल्के होते है और यह एक हफ्ते तक रहता है। कुछ  लोगों को यह बात में पता चलता है कि वे इससे संक्रमित है जब वे इसका टेस्ट करवाते है। इसकी पहचान यूरिन और ब्लड टेस्ट करवाने के बाद होती है। जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से होता है जो पानी में पनपते है। 

ये हैं जीका वायरस के लक्षण

शुरुआत में जीका वायरस के लक्षण हल्के हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे शरीर में वायरस बढ़ता है इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

बुखार

खुजली

जोड़ों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द

सिरदर्द और थकान

उल्टी

खुजलीदार त्वचा

ठंड लगना

भूख की कमी

ऐसे करें जीका वायरस से बचाव

जीका वायरस से बचने के लिए नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें। 

अगर आप जीका वायरस से संक्रमित होने से बचना 
चाहते है तो आप मच्छरों के काटने से बचा कीजिए।

आप अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें ताकि मच्छर ने पनपने यहां।

इस मौसम में आप हाफ नहीं बल्कि फुल स्लीव्स के कपड़े ही पहना करें।

बिस्तर या मच्छरदानी लगाकर सोएं।

इम्युनिटी को बूस्ट करें।

यही नहीं आप खुद को हाइड्रेट रखें और जूस या नारियल हमेशा इस सीजन में पीते रहें। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

Web Title: Zika virus cases are on the rise in Mumbai Learn what is this Zika virus its symptoms and methods of prevention

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे