लाइव न्यूज़ :

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ये 3 योगासन करें टाइप 2 डायबिटीज के मरीज

By उस्मान | Updated: March 13, 2018 18:04 IST

अध्ययनों के अनुसार, योग का डायबिटीज के मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया है।

Open in App

योग कई बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार योग ना केवल शरीर को बाहर से बल्कि भीतर से भी स्वस्थ रखता है। यह डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है, जो अग्न्याशय द्वारा इंसुलिन उत्पादन की कमी के कारण होता है। अध्ययनों के अनुसार, योग का डायबिटीज के मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया है और यह उपयोगी साबित हुआ है। योग एक्सपर्ट अमृता लोहिया आपको कुछ योगासन बता रही हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- पाचन तंत्र को सही करना है तो रोजाना करें ये 3 योगासन

1) वृक्षासन

रीढ़ की हड्डी को सीधा करके खड़े हो जाएं और पैरों को एक साथ रखें। अब अपने दाहिने पैर को बायीं जांघ पर रखें, आपकी  हथेलियां जुड़ी हों और अपनी हथेलियों को अपने सिर से ऊपर उठाएं। कुछ समय इस मुद्रा में रहें और दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें। इस योगासन को करने से अग्न्याशय (pancreas) उत्तेजित होता है।

2) धनुरासन

इस आसन के माध्यम से आंतों और अग्न्याशय के कामकाज में सुधार किया जा सकता है और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। अपने पेट के बल पर लेट जाओ और अपने घुटनों को झुकाकर अपने टखनों को पकड़ो। सांस लें और अपनी छाती को ऊपर उठाएं और अपने पैरों को ऊपर और पीछे खींचें। इस पोजीशन में 15-20 सेकंड तक रहें।

 

3) हलासन

यह आसन सभी आंतरिक अंगों की मालिश करता है। अपनी पीठ के बल लेट जाएं, सांस लें और अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।  अपने कूल्हों को अपने हाथों के समर्थन से उठाएं और पैरों को फर्श तक पहुंचने का प्रयास करें। इसे लगभग 10 सेकंड के लिए करें और फिर आसन को छोड़ दें और आराम करें।

डायबिटीज के मरीज योगासन कैसे शुरू करें

योग प्रोग्राम शुरू करने से पहले डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। योग को सफल बनाने के लिए, निम्न बातों को ध्यान में रखें:

यह भी पढ़ें- पेट के मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 2 से 3 मिनट करें ये आसान योगासन

• धीरे से शुरू करो• कोई भी फिटनेस प्रोग्राम पहली बार चुनौती भरा काम होता है इसलिए ज्यादा करने से आपको नुकसान भी हो सकता है।• एक व्यक्ति की ताकत और लचीलेपन के अनुरूप योग को मॉडिफाई किया जा सकता है। इसलिए शुरुआती दौर में बहुत ज्यादा करने की कोशिश ना करें। किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही योगासन करना चाहिए। 

(फोटो- Flickr) 

टॅग्स :योगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब