लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ट्विटर पर बताए योग के फायदे, कहीं काम की ये 4 बातें, जानें और पाएं लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: June 18, 2019 11:44 IST

योग करने से एकाग्रता बढ़ती है, यह आपकी बॉडी को विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त करके एकाग्रता को बढ़ाता है

Open in App

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस अवसर पर बीते कुछ दिनों से पीएम मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर योगासन की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। ये काफी दिलचस्प वीडियो हैं। इन वीडियो में पीएम मोदी का एनिमेटेड किरदार है जो हर योगासन को करने के तरीके से लेकर उसके लाभ भी बता रहा है। अब तक पीएम मोदी द्वारा कुल 14 ऐसी वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। आज सुबह सेतु बंधासन की वीडियो पोस्ट हुई, देखें यहां:

बीते दिन ही पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देशवासियों को योग दिवस का निमंत्रण देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में पीएम मोदी द्वारा योग करने और इसे अपने जीवन का खास हिस्सा बनाने के लाभ बताए गए हैं। पीएम मोदी ने चार वाक्यों में योग करने के अद्भुत लाभ बताए हैं। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं। 

1) More than just exercises

- इस वाक्य से पीएम मोदी का तात्पर्य है कि योग मात्र एक व्यायाम से कुछ बढ़कर है- यह आपको सेहतमंद जिंदगी की ओर ले जाने का माध्यम है- यह आपके मन, तन, चित को एक करके आपकी एकाग्रता बढ़ाता है

2) Simple and convenient

- योग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आसान है- योग करने में अधिक धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती- दूसरे व्यायामों की तरह बड़ी मशीनों की भी जरूरत नहीं

3) Helps improve concentration and decision making

- योग करने से एकाग्रता बढ़ती है- यह आपकी बॉडी को विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त करके एकाग्रता को बढ़ाता है- आपकी फैसले लेने की क्षमता में भी इजाफा होता है

यह भी पढ़ें: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानते हैं इसके पीछे का कारण?

4) Improves posture

- योग करने से बॉडी का पोस्चर सुधरता है- यह निधाला हो चुके शरीर को नया रूप देता है- योग करने से आपकी पर्सनालिटी में भी सुधार आता है

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार