लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे छोटे 0.65 MM स्किन कैंसर की हुई पहचान; बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, तस्वीर आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2023 14:03 IST

महिला सालों से आँख के नीचे और नाक के पास एक लाल धब्बे को लेकर चिंतित थी, इसी सिलसिले में वह डॉक्टरों के पास पहुंची थी। त्वचा विशेषज्ञ ने जब इसकी जांच की तो इसे दुनिया के सबसे छोटे कैंसर के रूप में चिह्नित किया।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर की माप मात्रा 0.65 मिलीमीटर यानी 0.025 इंच मापा गया।  इसकी पहचान मेलेनोमा के रूप में की गई, जो त्वचा कैंसर का सबसे घातक प्रकार है।

वाशिंगटनः अमेरिका में त्वचा विशेषज्ञों ने दुनिया के सबसे छोटे त्वचा कैंसर का पता लगाया है, जिसकी माप मात्र 0.65 मिमी है। ओरेगॉन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी (OHSU) के त्वचा विशेषज्ञों की एक टीम ने यह चौंकाने वाली खोज की। इसका पता तब चला जब एक महिला अपने गाल पर एक लाल धब्बे की परेशानी को लेकर त्वचा देखभाल विशेषज्ञ के पास गई।

 महिला सालों से आँख के नीचे और नाक के पास एक लाल धब्बे को लेकर चिंतित थी, इसी सिलसिले में वह डॉक्टरों के पास पहुंची थी। त्वचा विशेषज्ञ ने जब इसकी जांच की तो इसे दुनिया के सबसे छोटे कैंसर के रूप में चिह्नित किया। विशेषज्ञों ने हाई-टेक गैर-इनवेसिव तकनीक की मदद से इस छोटे कैंसर की खोज की।

महिला (क्रिस्टी स्टैट्स) की त्वचा की जांच करते समय, विशेषज्ञ ने उसके दाहिने गाल पर एक धब्बा देखा। इसकी माप मात्रा 0.65 मिलीमीटर यानी 0.025 इंच मापा गया जो मानव आंखों के लिए लगभग अदृश्य था। इसकी पहचान मेलेनोमा के रूप में की गई, जो त्वचा कैंसर का सबसे घातक प्रकार है। छोटे माप को लेकर इसे  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

महिला अपने इस लाल निशान के धब्बे (जिसे कैंसर बताया गया) की परेशानी को लेकर पूर्व में कई डॉक्टरों के पास जा चुकी थी। हालांकि उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आई। इसके बाद वहओएचएसयू स्कूल ऑफ मेडिसिन में त्वचाविज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ अलेक्जेंडर विटकोव्स्की से मुलाकात की। 

इस सूक्ष्म-त्वचा कैंसर की पहचान करने के लिए, अलेक्जेंडर विटकोव्स्की ने डर्मोस्कोपी (डर्मेटोस्कोप के साथ त्वचा के घावों की एक परीक्षा)  और रिफ्लेक्टेंस कन्फोकल माइक्रोस्कोपी ( जो एक इमेजिंग उपकरण है जो चिकित्सकों को बिना चिरा लगाए  त्वचा के घावों की निगरानी और निदान करने में मदद करता है) के संयोजन का उपयोग किया।

टॅग्स :कैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम