लाइव न्यूज़ :

world pharmacist day 2019 : फार्मासिस्ट को होता है डॉक्टर से ज्यादा नॉलेज, ऐसे याद रखते हैं हजारों दवाओं के नाम

By उस्मान | Updated: September 25, 2019 11:55 IST

साल 2017 में एनल्स ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड  इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में एक बात सामने आई है कि फार्मासिस्ट को डॉक्टर से ज्यादा ज्ञान होता है।

Open in App

इसमें कोई शक नहीं है कि मेडिकल क्षेत्र में फार्मासिस्ट का अहम रोल है। दवाओं को लेकर उनका ज्ञान अतुलनीय है। साल 2017 में एनल्स ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड  इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में एक बात सामने आई है कि फार्मासिस्ट को डॉक्टर से ज्यादा ज्ञान होता है। इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 78 फीसदी फार्मासिस्ट जानते थे कि पेनिसिलिन एलर्जी समय के साथ हल हो सकती है, जबकि केवल 55 फीसदी डॉक्टरों की इस बात की जानकारी थी। इतना ही नहीं इस अध्ययन में यह भी पता चला कि वो दवाओं के बारे में भी उनसे ज्यादा जानते हैं। चलिए आज वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के मौके पर जानते हैं उनकी पांच खूबियों के बारे में। 

1) आपका साथीयदि आप बीमार हैं, तो आपका चिकित्सक आपका पहले स्थान पर हो सकता है लेकिन लेकिन जब निर्धारित दवाओं की बात होती है, तो आपका फार्मासिस्ट ही आपका पहला साथी होता है। जाहिर है उसने फार्मेसी स्कूल में मेडिकल केमिस्ट्री, पैथोफिजियोलॉजी और फार्माकोथेरेपी के बारे में सीखते हुए छह से आठ साल बिताए हैं। 

2) आपकी दवाओं की जानकारीफार्मासिस्ट एक विशेषज्ञ हैं जो आपकी दवाओं के बारे में जानता है। उसे इस बात का जानकारी है कि किस दवा का क्या दुष्प्रभाव हो सकता है। इसलिए यदि आप एक नई दवा लेने जा रहे हैं, तो वो आपको सलाह देता है। इसलिए अगर आपको दवाओं को लेकर कुछ भी भ्रम है, तो आपका फार्मासिस्ट आपके काम आ सकता है।

3) दवाओं की हिस्ट्रीफार्मासिस्ट आसानी से एक मरीज की दवा की हिस्ट्री जानता है। वो यह भी जानता है कि किस मरीज को किस दवा से दुष्प्रभाव हो सकता है। उदहारण के लिए वो यह जानता है कि कई कारक जैसे कि तनाव अवांछित दुष्प्रभावों के कारण बन सकते हैं।

4) इलाज पर फोकसक्योंकि एक फार्मासिस्ट आपका साथी है इसलिए उसका ध्यान आपकी सेहत को बहतर बनाने पर होता है। कई बार आप बिना डॉक्टर के पर्चे के बिना उससे दवाएं लेते हैं। उसकी कोशिशि रहती है कि वो आपको सही दावा दे ताकि आपका भरोसा उस पर कायम हो। 

5) सप्लीमेंट की जानकारीउसे नैचुरल सप्लीमेंट की अच्छी जानकारी होती है। उदहारण के लिए अगर ग्रीन टी पीने से फैट बर्न होता है, वो जानता है कि इसके अधिक सेवन से लीवर डैमेज भी हो सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब