लाइव न्यूज़ :

World No Tobacco Day: केवल अदरक के इस्तेमाल से आप हमेशा के लिए छोड़ सकते है तंबाकू, जानें शराब, बीड़ी, सिगरेट और किसी भी नशे को छुड़ाने का घरेलू उपाय

By आजाद खान | Updated: May 30, 2023 13:07 IST

जानकारों की माने तो लोगों में तंबाकू या किसी भी नशे की लत को छुड़ाने के लिए अदरक को बहुत ही उपयोगी माना गया है। इसके सेवन से आप में नशे की इच्छा खत्म हो जाएगी और आप धीरे-धीरे नशा मुक्त हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकल पूरी दुनिया में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को तंबाकू के सेवन के नुकसान से जागरूक कराए जाते है। ऐसे में जानकार तंबाकू के सेवन की लत को छुड़ाने में अदरक का बड़ा रोल मानते है।

World No Tobacco Day 2023: कल यानी 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे है और इस दिन को पूरी दुनिया में मनाई जाती है ताकि लोगों के बीच तंबाकू के प्रति जागरूगता फैलाई जाए। तंबाकू का सेवन हेल्थ के लिए हानिकारक है और कई बार इसके कारण आपको गंभीर बीमारियां भी हो जाती है। इस कारण आज तक कई लोगों की जान भी चली गई है। ऐसे में वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर आइए ये जान लेते है कि अगर तंबाकू की लत को हमेशा के लिए दूर करना है तो इसके लिए क्या करना होगा। 

तंबाकू के नुकसान और जानकारों की राय

एसएन मेडिकल कॉलेज के सोशल प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग (एसपीएम) के डॉक्टरों एक अध्ययन में यह पाया कि 12 से 15 साल के उम्र वाले बच्चों ने शौक के तौर पर तंबाकू का सेवन किया था। ऐसे में केवल ढेढ़ साल में ही ये बच्चे तंबाकू के आदी हो गए थे। अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि इस कारण लोगों में कैंसर के साथ कई और बीमारियां भी पनपने लगी और वे इससे परेशान हो गए थे। 

अध्ययन में यह पाया गया कि तंबाकू के सेवन से लोगों में कैंसर, सांस रोग, फेफड़े रोग, हृदय रोग, दंत रोग और नेत्र रोग जैसी समस्या देखी गई है। यही नहीं स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि युवाओं में तंबाकू के सेवन की लत काफी बढ़ी है और दिन पर दिन इसमें इजाफा ही हो रहा है। 

तंबाकू या कोई भी नशा छुड़ाने के घरेलू उपाय

लोगों में बढ़ रहे तंबाकू के सेवन की लत को हमेशा के लिए दूर करने के लिए आयुर्वेद के जानकार राजीव दीक्षित ने कुछ घरेलू उपाय बताया है। उनका दावा है कि इसके इस्तेमाल में आप में तंबाकू या किसी भी नशे की लत में कमी दिखेगी और अगर इस उपाय को दो तीन महीने तक फॉलो किया गया तो इससे हमेशा के लिए आपकी तंबाकू की तलब खत्म हो सकती है। दीक्षित ने बताया कि लोगों में तंबाकू की लत को कम करने या फिर हमेशा के लिए खत्म करने में अदरख काफी उपयोगी साबित होता है। 

उनके अनुसार, किसी भी नशा से मुक्ति पाने के लिए लोगों को ऐसे ही अदरख का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि अदरख के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें नींबू और थोड़ा सा काला नमक मिला लेना चाहिए। इसके बाद इन टुकड़ों को धूप में सुखा देना चाहिए और फिर इसे अपने जेब में रख लेना चाहिए। राजीव दीक्षित कहते है कि जब कभी भी तंबाकू, पुड़िया, पान मसाला आदि खाने का मन करे या तलब हो, अदरख के इन टुकड़ों का एक टुकड़ा लें और मुंह में डालकर चूसने लगे। 

वे इस टुकड़े को दिन भर चूसते रहने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि अगर दो से तीन महीने इस प्रक्रिया को अगर कोई फॉलो करता है तो इससे उसके नशे की तलब हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब