लाइव न्यूज़ :

world most expensive medicine: 'दुनिया की सबसे महंगी दवा' Zolgensma को मंजूरी, कीमत करीब 18 करोड़ रुपये, जानें किस बीमारी में आती है काम

By उस्मान | Updated: March 9, 2021 10:33 IST

इसे दुनिया की अब तक की सबसे महंगी दवा बताया जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देइसे दुनिया की अब तक की सबसे महंगी दवा बताया जा रहा है जेनेटिक डिसऑर्डर का करती है इलाजबच्चों को होती है यह बीमारी

दुनिया में कई तरह की बीमारियां और वायरस मौजूद हैं। हर बीमारी के लिए अलग-अलग दवाएं और टीके भी मौजूद हैं। कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके इलाज के लिए दवाएं खरीदना आम इंसान की बात नहीं है। इसका कारण हैं यह है कि उनकी कीमत करोड़ों रुपये में होती है। 

यूनाइटेड किंगडम की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने हाल ही में एक दवा को मंजूरी दी है। इसे 'दुनिया की सबसे महंगी दवा' बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दवा का इस्तेमाल एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार को ठीक करने के लिए किया जाता है। 

सबसे महंगी दवा की कीमत

मिंट लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनएचएस इंग्लैंड ने एक बयान में कहा, नोवार्टिस जीन थेरेपिस द्वारा निर्मित एक-ऑफ जीन थेरेपी जोल्गेन्स्मा (Zolgensma) दुनिया की सबसे महंगी दवा हो सकती हैं। इसकी कीमत  (£ 1.79 मिलियन) यानी 18 करोड़ रुपये है।

किस बीमारी का इलाज करती हैं Zolgensma

यह दवा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) का इलाज करती है। यह एक दुर्लभ और अक्सर घातक साबित होने वाली आनुवंशिक बीमारी है जो पक्षाघात, मांसपेशियों की कमजोरी और चलने-फिरने में कठिनाई होने का कारण बनती है। 

इसका उपयोग एसएमए से पीड़ित शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए किया जाएगा। गंभीर रूप से टाइप 1 एसएमए के साथ पैदा हुए शिशुओं की जीवन प्रत्याशा सिर्फ दो साल की है।

उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पाया है कि इस दवा के इस्तेमाल से शिशुओं को बिना वेंटिलेटर के सांस लेने, अपने आप उठने बैठने और उपचार के बाद चलने में मदद मिली है।

कैसे काम करती है Zolgensma

इसमें एक सक्रिय संघटक ओनासिमोगेन अबेपरोवोवक (onasemnogene abeparvovec) होता है, जो नसों में गुजरता है और जीन को पुनर्स्थापित करता है, जो तब तंत्रिका कार्य के लिए आवश्यक प्रोटीन का उत्पादन करता है और मांसपेशियों के आंदोलन को नियंत्रित करता है।

नवीनतम आंकड़ों ने सुझाव दिया कि जोल्गेन्स्मा टाइप 1 एसएमए वाले छोटे बच्चों के लिए मोटर फ़ंक्शन में तेजी से और निरंतर सुधार प्रदान कर सकता है और उनके जीवन को लम्बा खींच सकता है।

एनएचएस इंग्लैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर साइमन स्टीवेंस ने कहा, 'स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी शिशुओं और छोटे बच्चों में मौत का प्रमुख आनुवंशिक कारण है। यही वजह है कि एनएचएस इंग्लैंड ने इस उपचार को उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसकी कीमत को लेकर भी बातचीत जारी है, ताकि इसके पहुंच आसान हो सके।

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटमेडिकल किटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब