लाइव न्यूज़ :

World kidney day: किडनी की पथरी सहित 350 किडनी रोगों के इलाज के लिए भारत के 5 बेस्ट हॉस्पिटल

By उस्मान | Updated: March 13, 2019 15:15 IST

विश्व किडनी दिवस (World kidney day 2019): अगर आप किडनी से जुड़ी किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाह रहे हैं, तो आपको इन अस्पतालों पर विचार करना चाहिए.

Open in App

डायलिसिस और ट्रांसप्लांट सहित किडनी के इलाज के लिए भारत में कई बेहतर हॉस्पिटल हैं। खास बात यह है कि यहां के अस्पतालों में अंतरराष्ट्रीय अस्पतालों की तुलना में कम लागत पर बेहतर इलाज होता है। यही वजह है कि यहां इलाज के लिए अन्य देशों भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। हम आपको किडनी के रोगों के इलाज के लिए भारत के पांच बेहतर अस्पतालों की जानकारी दे रहे हैं। 

1) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, दिल्ली)एम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग 1969 में शुरू किया गया था। गरीब मरीजों को बीमारी के इलाज के लिए उन्हें सरकार द्वाराकुछ वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। एम्स में एक सप्ताह में 3 से 4 ट्रांसप्लांट हो रहे हैं। किडनी रोग और ट्रांसप्लांट के लिए यह देश का सबसे बेहतर अस्पताल है।

2) फोर्टिस अस्पताल (बैंगलोर, कर्नाटक)एनएबीएच से प्रमाणित फोर्टिस में एडवांस ट्रीटमेंट किया जाता है। यहां पर ईगर टेस्ट (estimated Glomerular Filtration Rate) की सुविधा उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फोर्टिस से किडनी ट्रांसप्लांट के सफल होने के बाद कई मरीज ठीक हो गए हैं, जिससे उन्हें जीवन की बेहतर गुणवत्ता मिली है।  

3) मणिपाल अस्पताल (बैंगलोर, कर्नाटक)मणिपाल अस्पताल किडनी से जुड़े रोगों के इलाज के लिए सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अस्पताल ने लगभग 1000 किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। 600 बिस्तर वाला यह अस्पताल लेप्रोस्कोपिक डोनर नेफ्रेक्टॉमी (LDN) के लिए अग्रणी संस्थान है। पूरी तरह से वातानुकूलित है और कर्नाटक में मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल है।

4) कोयंबटूर किडनी अस्पताल गुर्दे और मूत्र पथ के रोगों के उपचार के लिए यह सबसे बेहतर अस्पताल माना जाता है। यहां पर 18,000 हेमो डायलिसिस और 200 किडनी ट्रांसप्लांटेशन हो चुके हैं। स्टेरॉयड फ्री किडनी ट्रांसप्लांट इस अस्पताल से नवीनतम नवाचार है और यह रोगियों में स्टेरॉयड से संबंधित जटिलताओं से बचने में मदद कर रहा है।  

5) क्रिस्टीन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोरक्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी I और नेफ्रोलॉजी II का बेहतर इलाज उपलब्ध है। यहां चाइल्ड किडनी केयर क्लिनिक भी चलाया जाता है। यहां से दी जाने वाली सुविधाओं में हेमोडायलिसिस, पेरिटोनियल डायलिसिस, रीनल ट्रांसप्लांटेशन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, बायोप्सी, पेशेंट एजुकेशन, नेफ्रोलॉजी रिसर्च, एजुकेशन आदि शामिल हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब