लाइव न्यूज़ :

World Diabetes Day : डायबिटीज हमेशा रहेगी कंट्रोल, रोजाना बस इतनी मात्रा में ही लें प्रोटीन, कार्ब्स, कैलोरी, फैट

By उस्मान | Updated: November 13, 2019 12:01 IST

World Diabetes Day : डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर खानपान और एक्सरसाइज के जरिये इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी से है जो तेजी से विकराल रूप लेती जा रही है। इस लाइलाज बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Daibetes Day) मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की थीम अलग-अलग होती है।

वर्ल्ड डायबिटीज डे थीम (world diabetes day theme 2019)

इस साल यानी 2019 में इसकी थीम 'फैमिली एंड डायबिटीज' है। पिछले दो दशकों में भारत में डायबिटीज होने की घटनाओं में खतरनाक बढ़ोतरी देखी गई है। 2017 में तकरीबन 7.29 करोड़ मामलों के साथ भारत दुनिया के डायबिटीज बोझ का 49% प्रतिनिधित्व करता है।

भारत में हो जाएंगे 13.4 करोड़ मरीज

भारत को डायबटीज की राजधानी कहा जाता है और एक्सपर्ट्स के मानना है कि भारत में जिस तेजी से डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये संख्या साल 2025 तक दोगुना यानि करीब 13.4 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। डायबिटीज़ भारत में प्रमुख गैर संचारी रोगों में से एक है जिससे हर साल करीब 5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 

डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर खानपान और एक्सरसाइज के जरिये इसे कंट्रोल किया जा सकता है। नेशन हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपने खानेपीने का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। आपके रोजाना के खाने से आपको सही मात्रा में प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलने चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट टिप्स (Diabetes Diet Tips)

1) रोजाना कैलोरी की जरूरतजितना आपका वजन से उस हिसाब से पुरुष / महिला के लिए- 20 कैलोरी / किग्रानॉर्मल बीएमआई, गतिहीन पुरुष / महिला - 22 - 25 कैलोरी / किग्रानोरमल बीएमआई, सक्रिय पुरुष / महिला - 30 कैलोरी / किग्रापतले / बहुत सक्रिय लोगों के लिए - 40 कैलोरी / किग्रा

अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकताएं, रोगी के सामान्य भोजन के सेवन पर आधारित होनी चाहिए। कुल कैलोरी का एक तिहाई सुबह और नाश्ते से मिलना चाहिए। मिड मॉर्निंग स्नैक और लंच से एक तिहाई और शाम के स्नैक और डिनर से एक तिहाई मिलना चाहिए।

2) रोजाना कार्बोहाइड्रेट की जरूरतकार्बोहाइड्रेट कुल कैलोरी / दिन का 55 - 60% होना चाहिएन्यूनतम 130 ग्राम / दिनप्रति दिन फाइबर से 25 -50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट लिया जा सकता है

3) रोजाना प्रोटीन की जरूरतदैनिक आवश्यकता कुल कैलोरी / दिन का 15 - 20% हैवर्तमान शरीर के वजन के हिसाब से दिन का 1 ग्राम / किग्रामोटे होने पर आदर्श शरीर के वजन के हिसाब से 1 ग्राम / किग्रानेफ्रोपैथी में शरीर के वजन के हिसाब से 0.6-0।8 मिलीग्राम / किग्रा दैनिक प्रोटीन का 50% कक्षा 1 स्रोतों से होना चाहिए

4) रोजाना फैट की जरूरतदैनिक आवश्यकता कुल कैलोरी / दिन का 15 - 20% हैसैचुरेटेड फैट <7%पॉलीअनसेचुरेटेड फैट - 10% तकमोनोअनसैचुरेटेड फैट - 20% तकट्रांस फैट के सेवन को कम किया जाना चाहिए (बेकरी उत्पाद)कोलेस्ट्रॉल को 200 मिलीग्राम / दिन से कम तक सीमित करेंडेली विजिबल फैट का सेवन 3 - 5 चम्मच / दिन हैऑयल- 500 ग्राम / महीना 

इस बात का रखें ध्यान

इस चार्ट में केवल उन जरूरी पोषक तत्वों को बताया गया है, जिनकी डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए रोजाना जरूरत होती है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट से डाइट चार्ट बनवा सकते हैं जिससे आपको खाने में आसानी रहेगी।

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब