लाइव न्यूज़ :

World Brain Tumour Day: स्पेशल रिपोर्ट में जानें इस जानलेवा बीमारी के बारे में

By गुलनीत कौर | Updated: June 8, 2018 07:18 IST

आम भाषा में हम जिसे कैंसर कहते हैं, अगर वह मस्तिष्क में हो जाए तो साइंस की भाषा में उसे ब्रेन ट्यूमर का नाम दिया गया है।

Open in App

आजकल लोगों को सेहत के प्रति हर समय जागरूक रखने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जाते हैं। खराब लाइफस्टाइल के चलते जैसे-जैसे बीमारियां बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए लोग इनपर रोकथाम पाने की कोशिशों में भी इजाफा कर रहे हैं। आज यानी 8 जून को विश्व भर में 'ब्रेन ट्यूमर दिवस' के रूप में मनाया जाता है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस हर साल इसी तारीख को मनाया जाता है और इसदिन लोगों को इस खतरनाक बीमारी से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश भी की जाती है। इसी उपलक्ष्य में हम भी आपसे कुछ फैक्ट्स सांझा करने जा रहे हैं:

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस को सबसे पहले जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा मनाया गया था। इस दिवस को मनाने के पीछे संस्था का केवल एक ही उद्दश्य था और वह यह कि मरीजों तक इस जानलेवा बीमारी से जुड़ी हर जानकारी पहुंचाई जा सके। इस बीमारी के कारंह, लक्षण और इलाज से जुड़ी हर बात मरीजों को बतायी जाए।

क्या है ब्रेन ट्यूमर?

आम भाषा में हम जिसे कैंसर कहते हैं, अगर वह मस्तिष्क में हो जाए तो साइंस की भाषा में उसे ब्रेन ट्यूमर का नाम दिया गया है। आज के समय में इस बीमारी की गिनती दुनिया भर में मौजूद जानलेवा बीमारियों में से एक में होती है। अन्य कैंसर रोगों की तरह ही अगर इस बीमारी का इलाज समय रहते कर लिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है लेकिन थोड़ी भी देर हो जाए तो यह घातक बीमारी उसकी जान ले लेती है। एक रिपोर्ट के अनुसार संपूर्ण विश्व में रोजाना कम से कम दस लोग ब्रेन ट्यूमर के कारण अपनी जान गवा रहे हैं।

कैसे हो जाता है ब्रेन ट्यूमर?

बॉडी में कई तरह की कमियों के कारण ही कैंसर के सेल्स जन्म लेने लगते हैं और ये सेल्स जब मस्तिष्क को भी अपनी जकड में लेते हैं तो ब्रेन ट्यूमर बनाते हैं। ब्रेन ट्यूमर में मस्तिष्क में अनावश्यक कोशिकाएं जमा होने लगती हैं। समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो ये कोशिकाएं एक दूसरे से जुड़कर गांठ बनाने लगती हैं। इसी से मस्तिष्क में कैंसर का जन्म होता है।

क्या है NiV, लक्षण, बचाव और इलाज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ब्रेन ट्यूमर होने के कई कारण हो सकते हैं और यह किसी भी उम्र में हो सकता है। बुध, जवान से लेकर नवजात शिशु को भी यह बीमारी अपना शिकार बना सकती है। ब्रेन ट्यूमर स्त्री और पुरुष किसी को भी हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

- सिरदर्द- दौरा- दृष्टि संबंधित समस्या- उल्टी- सुबह-सुबह अचानक सिरदर्द/उल्टी होना

इलाज

इस जानलेवा रोग का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि रोगी ब्रेन ट्यूमर के एकिस स्टेज पर आ गया है। प्रथम स्टेज में रोगी को दवाओं से भी ठीक किया जा सकता है लेकिन जैसे-जैसे स्टेज बढ़ती है, इसका इलाज भी कठिन और महंगा हो जाता है। ऐसे में रेडियोथेरेपी और सर्जरी से ही इसका इलाज संभव हो पाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब