लाइव न्यूज़ :

Women's Health Tips: महंगी केमिकल्स वाली क्रीम फेंक दे बाहर, लाल-सफेद स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए खायें ये 4 सस्ती चीजें

By उस्मान | Updated: July 29, 2019 17:23 IST

Women's Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन वो काफी महंगी हैं और उनके कई दुष्प्रभाव भी हैं।

Open in App

Women's Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स से वैसे तो स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है लेकिन यह देखने में भद्दे लगते हैं। गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स होना आम है लेकिन कभी-कभी शरीर के मोटापा बढ़ने के कारण त्वचा के खिंचाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। यह मार्क्स जिद्दी होते हैं जो आसानी से नहीं जाते हैं। कोलेजन एक प्रोटीन है जो आपकी त्वचा को अधिक लोचदार बनाता है। जैसे-जैसे त्वचा खिंचती है, निशान दिखाई दे सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स होने के कुछ प्रमुख कारणों में जल्दी वजन बढ़ना, गर्भावस्था, ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी, बॉडीबिल्डिंग, ज्यादा मात्रा में स्टेरॉयड का प्रयोग, कुशिंग सिंड्रोम, मारफान सिंड्रोम जैसे जेनेटिक रोग त्वचा के तंतुओं को कमजोर करती है और स्ट्रेच मार्क्स को जन्म देती हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर आर्म्स, बैक, ब्रेस्ट, बटक्स, हिप्स, शोल्डर और पेट पर होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन वो काफी महंगी हैं और उनके कई दुष्प्रभाव भी हैं। हम आपको खाने की कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपकी स्ट्रेच मार्क्स कम करने के साथ कई अन्य फायदे मिलेंगे।।

1) विटामिन ई विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं। यह डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए अपनी डाइट में अवोकेडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज आदि को शामिल करें

2) विटामिन ए अपनी डाइट में विटामिन ए युक्त चीजों को शामिल करें। विटामिन ए कई सब्जियों और फलों जैसे गाजर, फिश, एप्रीकॉट और बेल पेपर में कैरीटिन के रूप में होता है। यह भी आपकी स्किन को रिपेयर करने में मददगार है।

3) विटामिन सी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी को भी अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा रहेगा। ये आपकी स्किन को रिपेयर करने की गति को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को नया बनाता है। विटामिन सी के लिए नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च का सेवन करें।

4) विटामिन केविटामिन के भी इसी तरह आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। बहुत कम लोगों को इस विटामिन के बारे में जानकारी होती है। विटामिन के के लिए अपनी डाइट में गोभी, हरी प्याज शामिल करें। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के अलावा डार्क सर्कल्स को भी दूर करता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यबिस्तर पर लेटते ही 2 मिनट में आएगी नींद, आर्मी वाले अपनाते हैं ये तरीका, जानें कितना असरदार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यDiabetes Risk Alert: 2019 में देश के 45 साल और उससे अधिक आयु के हर 5 शख्स में से एक को डायबिटीज, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत