लाइव न्यूज़ :

शनिवार को रात 11 बजे सेक्स के लिए ज्यादा उत्तेजित रहती हैं महिलाएं, जानिए क्यों

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 31, 2018 18:49 IST

अध्ययन से पता चलता है कि अधिकतर महिलाएं काम में बिजी रहने और समय नहीं मिलने के कारण सेक्स की ओर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यही वजह है कि वीकेंड यानी शनिवार की रात वो रिलैक्स महसूस करती हैं।

Open in App

कभी-कभी काम के बोझ और दिनभर की थकान के बाद जब आप घर पहुंचते हैं, तो सेक्स संबंध बनाने का ख्याल दिमाग में बिल्कुल भी नहीं आता है। जाहिर है थकान और दिनभर की भाग-दौड़ से बहुत से लोगों की ऊर्जा बिल्कुल खत्म हो चुकी होती है। ऐसा सिर्फ पुरुषों के साथ ही नहीं, महिलाओं के साथ भी होता है। 'विमेंस हेल्थ मैगज़ीन' द्वारा किए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि वीक डेज यानी काम वाले दिनों महिलाओं की कामेच्छा (libido) कम होती है। लेकिन वीकेंड शुरू होते ही उनकी लिबिडो बढ़ जाती है। अध्ययन के अनुसार, शनिवार की रात 11 बजे अधिकतर महिलाएं सबसे ज्यादा उत्तेजित महसूस करती हैं और सेक्स संबंध के लिए तैयार रहती हैं।  

शनिवार की रात रिलैक्स फील करती हैं महिलाएं

डेली मेल के अनुसार, इस अध्ययन से पता चलता है कि अधिकतर महिलाएं काम में बिजी रहने और समय नहीं मिलने के कारण सेक्स की ओर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यही वजह है कि वीकेंड यानी शनिवार की रात वो रिलैक्स महसूस करती हैं। अध्ययन में बताया गया है कि वीकेंड के दौरान उन्हें खुद को रोजाना के काम और दिनचर्या से अलग रहने का मौका मिलता है। इतना ही नहीं बहुत सी महिलाएं वीकेंड में बाहर जाना और ड्रिंक लेना पसंद करती हैं। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह हरी सब्जी

शनिवार का फायदा उठाकर सेक्स लाइफ बनाएं बेहतर

अगर आपके काम से आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है, तो आपको शनिवार की रात का पूरा फायदा उठाना चाहिए। कई शोध में यह बताया गया है कि काम के तनाव से आपकी कामेच्छा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे आपकी सेक्स लाइफ बर्बाद हो सकती है। इसलिए वीकेंड की रात आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर करने में सहायक हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार सेक्स से आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और आपके दिमाग में एंडोर्फिन हार्मोन जारी होते हैं जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब