लाइव न्यूज़ :

Winter Tulsi Kadha Benefits Recipe: सर्दी और कोरोना-ओमीक्रोन से बचाता है काढ़ा, इम्‍युनिटी और डाइजेशन का एकमात्र उपाय, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

By आजाद खान | Updated: January 19, 2022 17:22 IST

तुलसी के काढ़े में एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है जो आपकी इम्‍युनिटी को मजबूत रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देतुलती का काढ़ा सर्दी और कोरोना से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसके इस्तेमाल से आपका इम्‍युनिटी मजबूत रहता है।यह काढ़ा आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखता है।

Winter Tulsi Kadha Benefits Recipe: तुलती काढ़े का नाम तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपको कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वे‍रिएंट में भी रक्षा करता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा काम आने वाले इस काढ़े के बहुत फायदे हैं। तुलसी काढ़े से आपकी इम्‍युनिटी मजबूत होती है और इससे आपको कोरोना संक्रमण का भी डर नहीं रहता है। आम तौर तुलसी काढ़े को लोग कई कामों में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अभी सर्दी और कोरोना से बचने के लिए इसे डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि तुलसी काढ़े का क्या फायदा है और इससे कोरोना काल में यह हमारी कैसे मदद कर सकता है। यही नहीं हम इसको तैयार करने का सही तरीका भी आज जानेंगे।

तुलसी काढ़े के फायदे (Benefits of Using Winter Tulsi Kadha)

तुलसी काढ़े के बहुत फायदे हैं। इससे आपको गले में इंफेक्शन, खराश, बलगम और भारीपन की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह न केवल आपके इम्‍युनिटी को मजबूत करता है बल्कि ये कई और बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। तुलसी की पत्तियों में मौजूद औषधीय गुण आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। यह आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखता है। काढ़े में मौजूद काली मिर्च, तुलसी, सौंठ और लौंग के एंटी-इंफ्लामेट्री गुण से आपका शरीर फिट और हेल्थी रहता है। तुलसी काढ़े में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है जो न केवल आपकी इम्‍युनिटी को अच्छा रखता है बल्कि यह आपको किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता हैं। सर्दी या फ्लू में तुलसी काढ़ा एक रामबाण इलाज है। 

कई लोग नहीं जानते है इसे कैसे बनाया जाय

तुलसी काढ़े को बनाना सबसे आसान होता है लेकिन कई लोग ऐसे है जो इसे बनाना नहीं जानते हैं। यही नहीं कई ऐसे लोग भी है जो बनाना तो जानते हैं लेकिन वे सही तरीके से नहीं बनाते है जिससे वे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा नहीं उठा पाते हैं। तो आइए हम जानते हैं कि कैसे हम काफी आसानी से अपने घर में तुलसी काढ़े को तैयार कर सकते हैं। आज हम इसको बनाने का सही तरीका भी जानेंगे। 

तुलसी काढ़े को बनाने का सही तरीका (Right Way to Make Winter Tusli Kadha)

तुलसी काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले आपको तुलसी, काली मिर्च, लौंग, मुलेठी, सौंठ, तेजपत्ता और गुड़ को लेना होगा फिर उसे कूट कर एक गिलास पानी में उबाल लें। इसके बाद आप देखें कि जब ग्लास का उबलता पानी एक चौथाई हो जाए तो उसके बाद गैस को बंद कर दें। बता दें कि किसी एक शख्स के लिए यह मात्रा काफी है लेकिन जब आप इसे किसी बच्चे को दें तो आप इसमें से केवल दो चम्मच ही दें। इस कढ़े का सेवन करते समय यह ध्यान रखे कि यह उसे न दें जिसे एसिडिटी की समस्‍या हो वर्ना इसका उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब