लाइव न्यूज़ :

Winter Diet : ये 4 चीजें दूध में डालकर पी लेना, ठंड में नहीं होंगे सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार जैसे रोग, हड्डियां भी होंगी मजबूत

By उस्मान | Updated: November 26, 2019 17:22 IST

इसके सेवन से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है

Open in App

सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट और प्रदूषण बढ़ने से इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। यही वजह है कि इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, फ्लू, जुकाम, बुखार और संक्रमण जैसी बीमारियों से पीड़ित होने लगते हैं। बेहत डाइट और एक्सरसाइज करके आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको सोने से पहले सेवन करना चाहिए।  

1) दूध और छुहारेड्राई फ्रूट्स का बेहतर सेहत में बहुत बड़ा योगदान है। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। दूध में छुहारों को उबाल कर इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें पोटेशियम और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करते हैं।

छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारे पतले शरीर में जान डालकर हमारे वजन को बढ़ाने में मदद करता है। छुहारे को दूध में भिगोकर लेने से आसानी से वजन बढ़ने लगता है। छुहारों में फलोरॉइड मिनरल्स होता है, जो कि हमारे दांतों को सड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। 

2) हल्दी वाला दूधहल्दी के दूध का पुराने समय से ही बड़ा महत्व रहा है चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या औषधीय गुण। हल्दी वैवाहिक जीवन परिपूर्ण करने में भी सहायक है तो बिमारियों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हल्दी का दूध कई बीमारियों का इलाज करता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है।

हल्दी का दूध पीने से घाव जल्दी ठीक हो जाते है, वजन कम करने में मददगार है, सर्दी-खांसी से आराम मिलता है, लीवर की समस्याएं से बचाव करता है, इसके एंटीसेप्टिक गुण अल्सर से बचाते हैं, सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से अच्छी नींद आती है।

हल्दी के दूध का पुराने समय से ही बड़ा महत्व रहा है चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या औषधीय गुण। हल्दी वैवाहिक जीवन परिपूर्ण करने में भी सहायक है तो बिमारियों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

3) दूध और अखरोटदूध में अखरोट मिलाकर पीने से इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी की रिसर्च के अनुसार दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से घुल जाते हैं। इससे पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। यह सीमेन की क्वालिटी इम्प्रूव करने का आसान तरीका है। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है।

4) दूध और इलायचीपोटैशियम, कैल्शियम, रिबोफाल्विन, नियासिन, विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर इलायची पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। दूध में इलायची डालकर पीने से पाचन और पेशाब से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इससे पेट की सूजन कम होती है और सांस की समस्या से राहत मिलती है। इरना ही नहीं आपको एनीमिया जैसी खून की समस्या से बचने में मदद मिलती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सविंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम