लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का अंत नजर आ रहा है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा- हम उस स्थिति में नहीं हैं लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: September 15, 2022 11:52 IST

डब्ल्यूएचओ के एक प्रवक्ता ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञों की अगली बैठक यह तय करने के लिए है कि क्या महामारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड से दुनियाभर में 6 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं 606 मिलियन लोगों इससे संक्रमित हुए हैं।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को कहा, कोविड ​​-19 महामारी के अंत की घोषणा करने के लिए दुनिया कभी भी बेहतर स्थिति में नहीं रही है। हम अभी तक उस स्थिति में नहीं है लेकिन (महामारी का) अंत नजर आ रहा है। हालांकि इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने सभी देशों से महामारी के खिलाफ प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। 

महामारी दुनियाभर में 6 मिलियन से ज्यादा लोगों की मृत्यु का कारण बना। जनवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और तीन महीने बाद COVID-19 को महामारी के रूप में वर्णित करने के बाद से यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का सबसे सकारात्मक मूल्यांकन सामने आया है। 

2019 के अंत में चीन से दुनियाभर में फैले इस वायरस ने लगभग 6.5 मिलियन लोगों की जान ले ली है और 606 मिलियन लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस कारण  वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली चरमरा गई हैं।

टीके के इजाद और थेरेपी ने मौतों को कम करने और लोगों को अस्पतालों में जाने से रोकने में मदद की। पिछले साल ही इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन सामने आया। हालांकि यह उतना घातक साबित नहीं हुआ। यूएन एजेंसी ने बताया कि 2020 के मार्च की तुलना में पिछले सप्ताह कोविड से सबसे कम मौतें दर्ज की गईं। 

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि देशों को चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने की जरूरत है। अकेले इस वर्ष 1 मिलियन से अधिक मौतों के साथ, वैश्विक स्तर पर और अधिकांश देशों में महामारी एक आपात स्थिति बनी हुई है। यूरोपीय आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, "ओमिक्रॉन बीए.4 और बीए.5 द्वारा संचालित कोविड-19 गर्मी की लहर ने दिखाया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि वायरस यूरोप और उसके बाहर फैल रहा है।"

डब्ल्यूएचओ के एक प्रवक्ता ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञों की अगली बैठक यह तय करने के लिए है कि क्या महामारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व करती है।

टॅग्स :WHOकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम