लाइव न्यूज़ :

एक और बूस्टर डोज की बारी! कोविड-19 वैक्सीन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2023 09:59 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ऐसी आबादी जिन्हें कोरोना का खतरा ज्यादा है, उन्हें बूस्टर डोज के 12 महीने बाद टीके की एक और खुराक मिलनी चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को COVID-19 टीकों के लिए अपनी सिफारिशों को बदलते हुए यह सुझाव दिया है कि उच्च जोखिम वाली आबादी को टीके के उनके अंतिम बूस्टर डोज के 12 महीने बाद एक और अतिरिक्त खुराक दी जानी चाहिए। 

WHO ने उच्च जोखिम वाली आबादी में वृद्ध सहित कुछ अन्य बीमारियों से प्रभावित युवा लोगों को भी शामिल किया है। इस ग्रुप के लिए WHO ने उम्र और अन्य कारकों के आधार पर अतिरिक्त खुराक को सबसे आखिर में लिए गए डोज के 6 या 12 महीने बाद लगाने की बात कही है।

डब्ल्यूएचओ ने स्वस्थ बच्चों और किशोरों को टीके के इस अतिरिक्त डोज के लिए 'कम प्राथमिकता' वाला बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया के देशों को इस ग्रुप के टीकाकरण से पहले अन्य बीमारी आदि कारकों पर विचार करना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ये सिफारिशें तब आई हैं जब तमाम देश अपनी आबादी के लिए टीकों को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण अपना रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम और कनाडा जैसे कुछ उच्च आय वाले देश पहले से ही इस बार उच्च जोखिम वाले लोगों को COVID-19 बूस्टर टीके की की पेशकश कर रहे हैं। यह बूस्टर डोज उनकी अंतिम खुराक के छह महीने बाद से दी जा सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम