लाइव न्यूज़ :

बहुत तेजी से मोटापा बढ़ाती हैं ये 2 गलतियां, अधिकतर लोग करते हैं पहली गलती

By भाषा | Updated: March 5, 2020 14:54 IST

शाम के खाने से लेकर सुबह के नाश्ते तक रोजाना उपवास करना वजन को नियंत्रण में रखने का सबसे अनुकूल तरीका है

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे दिल के रोग और डायबिटीज होने का अधिक खतरा होता है। एक अध्ययन के अनुसार आप दिन के किस वक्त भोजन करते हैं, इससे यह मालूम चल सकता है कि आपका शरीर कितनी कैलोरी को खपा पाएगा। एक अध्ययन के मुताबिक शाम के खाने से लेकर सुबह के नाश्ते तक रोजाना उपवास करना वजन को नियंत्रण में रखने का सबसे अनुकूल तरीका है। 

अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के केविन कैली समेत अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटने या बढ़ने के बीच का संतुलन मुख्य रूप से आहार, भोजन की मात्रा और एक व्यक्ति कितनी कसरत करता है, इस बात पर निर्भर करता है। 

उनका कहना है कि दिन के जिस वक्त सबसे ज्यादा खाना खाया जाता है उससे भी यह निर्धारित होता है कि एक व्यक्ति कैलोरी को कितने बेहतर तरीके से खपा पाता है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘बॉडी क्लॉक’ इस तरह से बना हुआ होता है जो सोते वक्त शरीर के वसा को खपाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा यह होता है कि जब लोग नाश्ता नहीं करते और रात में हल्का-पुल्का खाते रहते हैं तो इससे वसा को खपाने में देरी होती है। यह अध्ययन ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

टॅग्स :वजन घटाएंफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब