मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक मोटापे की वजह से डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वजन कम करना मूल रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है - आपकी डाइट और वर्कआउट।
फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।
1) स्किपिंगवजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।
2) बर्पीज यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।
3) जंप स्क्वैटयह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।
4) जम्पिंग लंग्सइससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं।
5) माउंटेन क्लिम्बरआप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है।
6 ) ग्लट ब्रिज इससे बटक्स की मसल्स पर काम होता है। इसे पहले दो तीन दिन करने में परेशानी होगी लेकिन कुछ दिनों बाद आपको इसकी आदत हो जाएगी। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को नीचे रखकर घुटने मोड लें। अब पेल्विक हिस्से पर वजन रखें। फर्श से अपने पेल्विक हिस्से को उठाएं और फिर इसे वापस नीचे लाएं। इसे 10-20 बार दोहराएं।
7 ) सिंगल लेग ब्रिज इस एक्सरसाइज से आपके बटक्स की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। यदि आप दिन के दौरान बहुत उठते- बैठते हैं, तो यह अभ्यास आपके लिए सही है। इसे करने के लिए लेट जाएं और एक पैर को ऊपर रखें। दूसरा पैर जमीन पर फ्लैट रखें और पहले पैर को हवा में सीधा उठाएं। अपने वजन को जमीन पर पैर की एड़ी पर रखें और अपने ग्लट्स को उठाएं। इसी तरह दूसरे पैर से करें।
8) किकबैकइससे बटक्स के साथ-साथ घुटने, हिप्स और ग्लूटस पर मैक्सिमस काम होता है। रोजाना पांच मिनट इस एक्सरसाइज को करने से आपके बटक्स को एक बेहतर शेप मिल सकती है। इसे करने के लिए फर्श पर घुटने टेकें और अपने पेल्विक के समानांतर घुटनों के साथ पुश-अप स्थिति में आएं। अपने घुटनों और हथेलियों को अपने शरीर के वजन को रखें। अब, अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती पर लाएं और फिर जितना ऊँचा हो उतना वापस लाएं। अपने बाएं पैर के साथ इसे दोहराएं। 10 बार करें।
9) लेग स्ट्रैचयह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे पैरों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।
10) साइकलिंग इस एक्सरसाइज के जरिए भी आप थाई की चर्बी को कम कर सकते है। इससे केवल जांघ ही नहीं बल्कि आपके शरीर को भी सही शेप मिलेगा। जमीन पर पेट के बले लेटकर कर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। फिर टांगों को साइकिल की तरह चलाएं। 1 मिनट ऐसे करके धीरे-धीरे पैर नीचे ले आए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।