weight loss diet tips: तेजी से वजन बढ़ा सकती हैं ये 8 हेल्दी चीजें, सोच समझकर करें सेवन

By उस्मान | Updated: July 24, 2021 10:35 IST2021-07-24T10:33:38+5:302021-07-24T10:35:36+5:30

मोटापे से पीड़ित लोगों को इन चीजों का सोच-समझकर सेवन करना चाहिए

weight loss diet tips: 8 healthy food that increase weight | weight loss diet tips: तेजी से वजन बढ़ा सकती हैं ये 8 हेल्दी चीजें, सोच समझकर करें सेवन

वजन कम करने के उपाय

Highlightsमोटापे से पीड़ित लोगों को इन चीजों का सोच-समझकर सेवन करना चाहिए इन चीजों में कैलोरी के मात्रा अधिक पाई जाती हैवजन कम नहीं होने देंगी ये हेल्दी चीजें

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोग हो सकते हैं। वजन कम करने वालों को हमेशा कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों।

यह जरूरी नहीं है कि खूब फल और सब्जियां खाने से आपका वजन कम हो सकता है। वास्तव में कुछ फल और सब्जियां भी वजन बढ़ाती हैं इसलिए आपको वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।  

दूध
दूध का उपयोग दशकों से वजन बढ़ाने वाले या मांसपेशियों को बनाने वाले के रूप में किया जाता रहा है। यह प्रोटीन, कार्ब्स और वसा का एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही साथ अन्य विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

चावल
वजन बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए चावल कम लागत वाला कार्ब स्रोत है। पके हुए सफेद चावल का सिर्फ 1 कप (158 ग्राम) 204 कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और बहुत कम वसा प्रदान करता है। चावल में भी काफी कैलोरी पाई जाती है. 

नट और नट बटर
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नट्स और नट बटर सही विकल्प हैं। सिर्फ एक मुट्ठी कच्चे बादाम (1/4 कप) में 170 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 4 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम स्वस्थ वसा होता है। चूंकि नट्स में बहुत कैलोरी होती है इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को इनका कम सेवन करना चाहिए।

केला
अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग दूध केले के बहुत अधिक सेवन करते हैं। लेकिन आपको वजन कम करने के दौरान केले के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि केले से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार केला बहुत धीमी गति से पचता है और इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो फैट को तोड़ने वाले सेल्स के कामकाज को बाधित करते हैं। 

अंगूर
अगर आप मानते हैं कि खट्टा-मीठा और विटामिन्स से भरपूर अंगूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह फल आपकी सेहत और फिगर के लिए खराब है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसके छिलके को पचाना भी मुश्किल होता है। इसके बीज आंतों में फंस सकते हैं और इसमें मौजूद एसिड टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।

एवोकैडो 
इस फल को वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल एक एवोकैडो में लगभग 227 कैलोरी होती है। हालांकि सही मात्रा में इसे खाने से आपको कई फायदे कई फायदे होते हैं।

नाशपाती 
सभी आवश्यक तत्वों से भरपूर नाशपाती खाने से आपको कई फायदे होते हैं। लेकिन इस फल की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह आंतों का कामकाज प्रभावित करता है और यह आपको कब्ज दे सकता है। 

खुबानी
यह काफी भारी फल है जिससे आपको अपच और पथरी का खतरा हो सकता है। इसमें एमीगडालिन तत्व होता है जो पेट में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है। इससे आपको मतली, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है।

Web Title: weight loss diet tips: 8 healthy food that increase weight

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे