लाइव न्यूज़ :

न दवा, न दर्द, छोटे-बड़े किसी भी तरह के मस्से को जड़ से खत्म कर देंगी ये 5 खाने की चीजें

By उस्मान | Updated: August 30, 2019 15:38 IST

Home Remedies for Warts: मस्से बेशक दर्दनाक नहीं होते लेकिन यह आपकी सुंदरता को कम जरूर करते हैं। देखने में भद्दे लगने वाले मस्से  गाल, गले, पीठ, आंख के आसपास सहित शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं।

Open in App

शरीर पर होने वाले मस्से बेशक दर्दनाक नहीं होते लेकिन यह आपकी सुंदरता को कम जरूर करते हैं। देखने में भद्दे लगने वाले मस्से  गाल, गले, पीठ, आंख के आसपास सहित शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। शरीर पर मस्से एचपीवी वायरस की वजह से होते हैं। यह वायरस शरीर में ऐसी जगह से प्रवेश करता है, जहां की त्वचा कटी-फटी हो। 

मस्से कई तरह के होते हैं जैसे सामान्य मस्सा, समतल मस्सा, तल का मस्सा, नाखून संबंधी मस्सा, फिलीफोर्म मस्सा, जननांग मस्सा और मौजेएक मस्सा आदि। मस्से के लिए मेडिकल में इलाज उपलब्ध है लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।

1) सेब का सिरकासेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद प्रभावकारी उपाय है। इसे प्रतिदिन कम से कम 3 बार मस्सों पर कॉटन की सहायता से लगाएं और ऊपर से चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। अगर इसे लगाने के बाद आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो आप ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं।

2) लहसुनलहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे। नींबू के रस में कॉटन भि‍गोर मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।

3) आलू का रसआलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।

4) बेकिंग सोडा बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।

5) अनानास का रस  अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब