लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर, खोखला कर देती है इस पोषक तत्व की कमी, भारत में 90% लोग पीड़ित

By उस्मान | Updated: August 29, 2019 17:18 IST

हड्डियों की मजबूती और बेहतर कामकाज के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। विटामिन डी कमी के कारण फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

Open in App

भारत के 70 से 90 फीसदी लोग विटामिन डी की कमी का शिकार हैं। यह जानकारी एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इतना ही नहीं, देश में 84 फीसदी गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी देखी गई है।

हड्डियों की मजबूती और बेहतर कामकाज के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। विटामिन डी कमी के कारण फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।  

गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी कमी का असर असर उनके नवजात शिशुओं में भी देखा जाता है। वयस्कों में, विटामिन डी की कमी लो बोन मास और मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी होती है।

यह रिसर्च 1508 लोगों पर किया गया है। रिसर्चर्स के अनुसार मुंबई में 88% व्यस्क लोगों में विटामिन डी की कमी देखी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि टाइप 2 डायबिटीज रोगियों में 84.2 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी थी। जबकि विटामिन डी की कमी वाले हाई ब्लडप्रेशर के 82.6 प्रतिशत मरीज थे।

विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां

शरीर में यदि विटामिन-डी का कमी हो जाए तो बॉडी जल्दी जल्दी बीमारियों की चपेट में आती है। ज़रा सा मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। हर समय थकान, कमजोरी महसूस होती है। बॉडी में कई जगह दर्द रहने लगता है, खासतौर से पीठ का दर्द। तनाव, डिप्रेशन, बालों का झड़ना भी विटामिन-डी की कमी से होता है।

विटामिन-डी के स्रोत

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आपको धूप लेनी चाहिए. इसके अलावा अपनी डाइट में सैल्मन मछली, मशरूम, ट्यूना मछली, मांस, अंडे, सलामी, दूध, संतरे का जूस, सोयाबीन, श्रिम्प (सी-फूड) और वैनिला योगर्ट जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब