लाइव न्यूज़ :

हड्डियां कमजोर होने का एक बड़ा कारण ये भी, सिरदर्द, दस्त, बाल गिरने, थकावट का भी खतरा

By उस्मान | Updated: October 13, 2018 07:57 IST

विटामिन ए त्वचा, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में सहायक है। इससे इम्यून सिस्टम के कार्यों को बेहतर बनाने और दिल, फेफड़े, किडनी के साथ ही शरीर के दूसरे आवश्यक अंगों के कार्यों को भी सामान्य रखने के लिए भी मदद मिलती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके अधिक सेवन से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। 

Open in App

विटामिन ए फैट यानी वसा में घुलनशील विटामिन है। विटामिन ए त्वचा, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में सहायक है। इससे इम्यून सिस्टम के कार्यों को बेहतर बनाने और दिल, फेफड़े, किडनी के साथ ही शरीर के दूसरे आवश्यक अंगों के कार्यों को भी सामान्य रखने के लिए भी मदद मिलती है। साथ ही यह बीमारी से बचने के काम आता है। विटामिन ए की कमी हुई तो इसके कारण बच्‍चे का फेफड़ा कमजोर हो सकता है। इसके अलावा विटामिन ए की कमी से रतौंधी (अंधापन) श्वसन प्रणाली में संक्रमण, पेशाब की नली में संक्रमण, त्रश्लेष्मा तथा कोर्निया के सूखने का खतरा आदि की समस्या हो सकती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके अधिक सेवन से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। 

अधिक विटामिन से हड्डियों के कमजोर होने का खतरास्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ गोथनबर्ग द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि विटामिन ए के अत्याधिक सेवन से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है जिससे हड्डियों के कमजोर होने के साथ-साथ ही उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है।

अध्ययन में पाया गया कि इंसानों में विटामिन ए की अनुशंसित प्रतिदिन खुराक (आरडीए) से 4.5 से 13 गुना ज्यादा एवं निरंतर सेवन से हड्डियों में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में लोगों को अपने आहार में विटामिन ए ज्यादा शामिल करने को लेकर सतर्क होने की सलाह दी गई है। 

विटामिन ए विकास, दृष्टि, प्रतिरोधक क्षमता और अंगों के सही ढंग से काम करने समेत कई जैविक प्रक्रियाओं के लिए महत्त्वपूर्ण होता है। हमारा शरीर विटामिन ए बनाने में अक्षम होता है लेकिन मांस, दुग्ध उत्पादों एवं सब्जियों से युक्त स्वस्थ आहार शरीर के पोषक तत्वों संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार जो लोग विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक लेते हैं उनकी हड्डियों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। 

विटामिन ए के अन्य नुकसानअत्याधिक विटामिन ए की मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है सिरदर्द, दस्त, बाल गिरना, देखने में दिक्कत, थकावट, स्किन खराब हो जाना, हड्डी और जोडों में दर्द, हृदय को नुकसान पहुंचना और लडकियों में असमय मासिक धर्म जैसी समस्या हो सकती है। गर्भवती महिला में गर्भ के दौरान अत्याधिक विटामिन ए की मात्रा लेने से पेट में पलते बच्चे को नुकसान हो सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार